पेट के बल सोने से होते हैं ये नुकसान

पेट के बल सोने से होते हैं ये नुकसान

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-22 02:57 GMT
पेट के बल सोने से होते हैं ये नुकसान

डिजिटल डेस्क,भोपाल। अक्सर लोगों को भी बिस्तर दिख जाए, वहीं लुढ़क जाते हैं और फिर सोते रहते हैं। आमतौर पर हम बेड पर किसी भी पोजिशन में सो जाते हैं। लेकिन अगर आप हमेशा पेट के बल उल्टे होकर सोते हैं तो ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पेट के बल  सोने से आपकी सेहत पर निगेटिव असर होता है, जिससे आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप कभी गलती से भी पेट के बल नहीं सोएंगे। 

बिगड़ता है रीढ़ की हड्डी का शेप- अगर आपर पेट के बल सोते हैं, तो ये आपके रीढ़ की हड्डी के शेप को बिगाड़ सकता है। पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डी का शेप बिगड़ने लगता है और मांसपेशियों में भी दर्द होने लगता है। 

ब्लड सर्कुलेशन- पेट के बल सोने से ब्लड सर्कुलेशन भी सही नहीं रहता है। जिससे शरीर में कई तरह की समस्याएं आने लगती है।  

सिरदर्द- पेट के बल सोने से आपकी गर्दन एक तरफ मुड़ी हुई रहती है, जिस वजह से ब्लड दिमाग तक नहीं पहुंच पाता और सिरदर्द होने लगता है। इसके साथ ही गर्दन की मांसपेशियों में भी खिंचाव आ जाता है। 

पेट की बीमारियां-  उल्टा सोने से डाइजेस्टिव सिस्टम भी अच्छे से वर्क करना बंद कर देता है, जिस वजह से पेट से जुड़ी बीमारी होने की आशंका बनी रहती है। 

Similar News