गर्मियों में पेट रहता है अक्सर खराब तो आजमाएं ये उपाय

गर्मियों में पेट रहता है अक्सर खराब तो आजमाएं ये उपाय

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-13 05:14 GMT

 

डिजिटल डेस्क । सुबह पेट साफ न हो तो पूरा दिन अच्छा महसूस नहीं होता। कहा जाता है कि सारी बीमारियों की शुरुआत पेट से ही होती है। पेट ठीक ना हो तो दूसरी बीमारियां भी हो जाती हैं। गर्मियों में अक्सर ये समस्या बढ़ जाती है। कई लोगों को ज्यादा मसालेदार खाना खाने से या तेज गर्मी की वजह से खाना डायजेस्ट होने में दिक्कत होने के कारण पेट खराब हो जाता है। आइए उन पांच चीजों के बारे में जानते हैं जिनसे पेट की सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

 

Apple- अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं तो आपके कब्ज‍ियत की समस्या दूर हो सकती है। एक सेब में 4.5 ग्राम फाइबर होता है। बता दें कि पाचन को ठीक रखने में फाइबर सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

 

Orange- पेट की सेहत के लिए संतरा भी बेहद कारगर साबित होता है। एक नारंगी में 4 ग्राम फाइबर होता है और यही नहीं इसमें कैलरी का स्तर बहुत ही कम होता है। विटामिन सी से भरपूर नारंगी खाने से आपकी प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी। इसमें फ्लेवेनॉल होता है। नारंगी आपकी त्वचा और मा‍नसिक सेहत के लिए भी अच्छा है।

 

 

Popcorn- आपकी कब्ज‍ियत की समस्या से निपटने में पॉपकॉर्न आपकी मदद कर सकता है। 1 कप पॉपकॉर्न में 1 ग्राम फाइबर होता है। अगर आप इसमें कोई अतिरिक्त फ्लेवर नहीं डालते या बटर नहीं डालते हैं तो ये कैलरी के लिहाज से भी कम होगा। 

 

 

 

Oats- बदहजमी से परेशान हैं तो रोजाना ओट्स खाना शुरू कर दें। क्योंकि ओट्स खाने से कब्ज‍ियत की परेशानी दूर होती है। एक कप ओट्स में दो ग्राम सोल्यूबल और इनसोल्यूबल फाइबर होते हैं, जो पेट को ठीक रखने में मददगार साबित होता है।

 

 

Flax seeds- फ्लैक्स सीड्स यानी कि अलसी का बीज को हम सुपर फूड भी कहते हैं। क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। बेहतर होगा अगर आप इन्हें हल्का सा रोस्ट कर खाएं। एक बड़े चम्मच अलसी में 2 ग्राम फाइबर होता है।

 

 

 

Aloe vera- एलोवेरा का उपयोग अक्सर लोग खूबसूरत स्क‍िन और बालों के लिए करते हैं, लेकिन ये आपके पेट की सेहत के लिए उपयोगी है। इसे लैक्सेटिव भी कहते हैं। इसे खाने से पेट की परेशानी दूर होती है।

 

 

 

Similar News