गणतंत्र दिवस के मौके पर खुद को तिरंगा रंग के साथ करें स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत

आउटफिट गणतंत्र दिवस के मौके पर खुद को तिरंगा रंग के साथ करें स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत

Sanjana Namdev
Update: 2023-01-17 08:42 GMT
गणतंत्र दिवस के मौके पर खुद को तिरंगा रंग के साथ करें स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पूरे देश में राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी के दिन चारो तरफ जश्र्न का माहौल रहता है। वहीं महिलाएं हर पर्व और त्यौहार पर अपने स्टाइल को मेनटेंन करती है। और ऑकेशन के हिसाब से खुद को तैयार करती हैं। अगर आप गणतंत्र दिवस पर खुद को हटके दिखाना चाहती हैं और आउटफिट तलाश रही हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन आउटफिट लेकर आएं हैं जिसकी मदद से आप खुद को तिरंगा रंग में तैयार कर सकती हैं। 

 तिरंगा कलर साड़ी
अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है और आप इसके साथ सहज महसूस करती है तो आप गणतंत्र दिवस के मौके पर साड़ी पहनन सकती हैं। औरों से अलग दिखने के लिए आप बंदनी साड़ी ट्राई कर सकती हैं। हरा, केसरिया और हल्की क्रिम कलर की तीन रंगों की ये साड़ी आपको पारंपरिक लुक देगी। इसके अलावा आप मार्कीट में मौजूद तिरंगे के रंग की प्रिंडेट सिफॉन और सूती साड़ी भी पहन सकती हैं। 

ग्रीन शाल और सफेद सलवार-सूट
हमें गणतंत्रा दिवस पर तिरंगे के कलर वाले ड्रैस पहनना पसंद आता है। किन ठंड की वजह से गर्म कपड़े भी पहनने पड़ते हैं, जिससे उनका ट्राई कलर ड्रैस उतना उभकर कर सामने नहीं आ पाता। इसके लिए आप अपनी किसी भी सफेद सलवार सूट के साथ ग्रीन और वाइट मिक्स शॉल कैरी कर सकती हैं। यह ड्रैस आपका फैशन भी बनाए रखेंगी और ठंड से भी राहत देगी। 

तिरंगा स्वेटर टॉप
गणतंत्र दिवस पर आप तिरंगे के कलर वाली स्वेटर टॉप पहन सकतीं हैं। कॉलेज स्टूडेंट स्वेटर टॉप को जींस के साथ पहन सकती हैं। यह आउटफिट आपको  सर्दी से बचाएगा। आप चाहें तो इसके साथ ट्राई कलर का दुपट्टा, शॉल, स्टॉल या मफ्लर भी कैरी कर सकती हैं। 

ट्राइ कलर कुर्ता लेगी
आप चाहें तो ट्राइ कलर ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। आप ग्रीन सलवार ऑरेंज दुपट्टे के साथ सफेद कुरता पहना सकती है। ट्राइ कलर की ड्रेस आपको खूबसूरत और सिंपल लुक देगी। 

लंबा स्कर्ट
अगर आप पारंपरिक कपड़ों से हटकर कुछ कैज़ुअल पहनना चाहती हैं तो ग्रीन, सफेद और नारंगी रंग के लंबे स्कर्ट के साथ टी-शर्ट पहन सकती हैं। ये न सिर्फ सबसे अलग लगेगा बल्कि आप गणतंत्र दिवस के रंग में भी दिखेंगी।

Tags:    

Similar News