सर्वे में हुआ खुलासा, साल 2017 में पोर्न देखने में सबसे आगे रहीं महिलाएं

सर्वे में हुआ खुलासा, साल 2017 में पोर्न देखने में सबसे आगे रहीं महिलाएं

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-13 05:00 GMT
सर्वे में हुआ खुलासा, साल 2017 में पोर्न देखने में सबसे आगे रहीं महिलाएं

डिजिटल डेस्क । ऐसा समझा जाता है कि सेक्स और पोर्न को लेकर मर्दों की ज्यादा रुचि होती है और मर्द ही सबसे ज्यादा पोर्न देखते है, लेकिन एक सर्वे का रिजल्ट जानकर आपका ये भ्रम टूट जाएगा। साल 2017 में किए एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि महिलाएं भी पोर्न देखती हैं। इतना ही नहीं सर्वे में ये भी हैरान करने वाली बात सामने आई कि पिछले साल महिलाएं पोर्न देखने के मामले में सबसे आगे रहीं। वैसे ये जानकर हैरान नहीं होना चाहिए क्योंकि अब समय बदल गया है और महिलाएं हर मामले में मर्दों की बराबरी कर रही हैं तो पोर्न देखने में कैसे पीछे रह सकती हैं। आपको बता दें पिछले साल 2017 में पॉर्न देखने वाली महिलाओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ हैं। आइए जानते है कि आखिर सर्वे में और क्या सामने आया है। 

पोर्नग्राफी वेबसाइट पोर्न हब के मुताबिक, हाल में की गई सबसे ज्यादा सर्च (करीब 24.7 बिलियन) में से "पॉर्न फॉर वुमेन" सर्च किया गया। पिछले साल की तुलना में इस साल महिला यूजर्स की संख्या में करीब 359 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सामान्य तौर पर लोगों की कुल संख्या में 1400 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पोर्नहब की एक अन्य वेबसाइट हैमस्टर ने भी महिला यूजर्स की संख्या में 2.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

 

 

इन देशों की महिलाओं की पोर्न देखने में बढ़ी रुचि

व्यूवरशिप में भारी बढ़ोतरी के साथ ही दक्षिण अफ्रीका में भी महिला यूजर्स की संख्या में 23 प्रतिशत का इजाफा हुआ है दूसरी तरफ सऊदी अरब में भी फीमेल व्यूवरशिप में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यही नहीं, सऊदी अरब की महिलाओं की व्यूवरशिप कुल व्यूवरशिप का 26 प्रतिशत है। 

ये भी पढ़े-पोर्न देखने की आदत आपकी पर्सनल लाइफ कर सकती है खराब

जहां अरब और अफ्रीका के देशों की महिलाओं की पॉर्न देखने में दिलचस्पी बढ़ी है, वहीं चीनी और ऑस्ट्रेलियाई महिलाएं इसमें पीछे हैं। चीनी और ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं की व्यूवरशिप में 28 प्रतिशत और 17 प्रतिशत (क्रमश:) की गिरावट देखने को मिली है। भारत की बात करें तो यहां फीमेल व्यूवरशिप में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

 

 

इन कैटेगिरीज में को महिलाओं ने किया सबसे ज्यादा सर्च

एक सर्वे में खुलासा हुआ था कि महिलाओं ने ऐसी फिल्में भी सर्च की हैं जिसमें पुरुष उनके साथ ओरल यौन संबंध बना रहे हैं। महिलाएं सबसे ज्यादा "कपल मेकिंग आउट" की वर्ड से पॉर्न सर्च करती हैं। इसके अलावा महिलाएं पुरुषों के गुप्तांग से संबंधित सर्च भी करती हैं। इसके अलावा महिलाएं प्रेग्नेंसी पॉर्न देखना भी पसंद कर रही हैं।

Similar News