क्रिसमस पार्टी के लिए दीपिका पादूकोण के इन ग्लैमरस लुक से ले इंस्पिरेशन

ब्यूटी टिप्स क्रिसमस पार्टी के लिए दीपिका पादूकोण के इन ग्लैमरस लुक से ले इंस्पिरेशन

Sanjana Namdev
Update: 2022-12-18 06:36 GMT
क्रिसमस पार्टी के लिए दीपिका पादूकोण के इन ग्लैमरस लुक से ले इंस्पिरेशन

डिजिटल डेस्क मुंबई। क्रिसमस बस आने ही वाल है। आप भी क्रिसमस पार्टी में शामिल होने के लिए तैयारी कर रहीं होगीं। अगर आप कंफ्यूज है कि पार्ट्री में ऐसे क्या पहना जाए जिससे आप सबसे हटकर और युनिक लगें। तो हम आपको एक्ट्रेस दीपिका पादूकोण के कुछ बेहतरी ग्लैमरस लुक दिखाने वाले हैं। जिन से आप इंस्पिरेशन ले कर आकर्षक लग सकती हैं। आज भले ही दीपिका पादुकोण का गान  "बेशरम रंग" विवादों में हैं लेकिन  युवा वर्ग में दीपिका का ग्‍लैमरस लुक चर्चा का विषय बन चुका है। आज हम आपको दीपिका के कुछ बेहद ग्‍लैमरस लुक दिखाएंगे, जिन्‍हें आप खुद के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं।    

शर्ट विद स्‍कर्ट
ये लुक दीपिका का इस साल का सबसे बेस्ट लुक हैं। इसमें दीपिका बेहद ही सुंदर लग रही हैं। दीपिका पादुकोण ने नेट फैब्रिक की स्‍कर्ट के साथ व्‍हाइट स्‍टाइलिश शर्ट पहनी है।  दीपिका ने वॉल्‍यूम वाली स्‍कर्ट पहनी हुई है, जो उन्‍हें बेहद स्‍टाइलिश और डिफ्रेंट लुक दे रही है। आप भी क्रिसमस पार्टी के लिए ये ड्रेस चुनेगी तो बेहद ही सुंदर लगेंगी। 

ग्‍लैमरस साड़ी लुक
दीपिका का ये साड़ी लुक पुरे साल चर्चा का विषय रहा। अगर आप पार्टी में साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं तो आप इस तरह से साड़ी को डिजाइन कर सकती हैं। दीपिका ने इसमें रफल साड़ी पहनी हुई है। साथ ही आप  स्‍टाइलिश ट्यूब या ब्रालेट ब्‍लाउज पहन कर आप भी ग्‍लैमरस नजर आ सकती हैं। 

स्‍टाइलिश शर्ट
दीपिका पादुकोण ने भी इस तस्‍वीर में डिजिटल प्रिंट वाली स्‍टाइलिश शर्ट के साथ ए-लाइन पिंक स्‍कर्ट कैरी की है। दीपिका के इस लुक को आप अपना ऑफिस लुक बना सकती हैं। अगर आपके ऑफिस में क्रिसमस पार्टी रखी गई है तो ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। 

रेड पेपलम गाउन
दीपिका ने स्‍टाइलिश रेड गाउन कैरी किया हुआ है। इस लुक में वो काफी ग्‍लैमरस नजर आ रही हैं। अगर आप भी डे पार्टी में दीपिका जैसा लुक पाना चाहती हैं, तो इस तरह के गाउन के साथ मेसी हेयर स्‍टाइल बना सकती हैं। 

ब्‍लैक लॉन्‍ग गाउन
ईवनिंग पार्टी में शामिल होने  के लिए आप भी दीपिका की तरह स्‍टाइलिश ब्‍लैक गाउन कैरी कर सकती हैं। इस तरह के गाउन में आपको बाजार में ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी।

Tags:    

Similar News