गंभीर बीमारियाें से बचाएगा, सोने से पहले इन आदतों में बदलाव

गंभीर बीमारियाें से बचाएगा, सोने से पहले इन आदतों में बदलाव

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-12 09:48 GMT
गंभीर बीमारियाें से बचाएगा, सोने से पहले इन आदतों में बदलाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल।  आदतें हमेशा अच्छी हों तो ही बेहतर हैं वरना ये जी का जंजाल बन जाती हैं। कई बार हम ऐसी आदतों में पड़ जाते हैं जिनके बारे में हमें पता ही नहीं होता है और गलत आदतें बन जाती हैं। अक्सर लोग भ्रम और गलत जानकारी में ऐसा कर लेते हैं। खास कर रात को सोने से पहले लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं और उनकी आदत बना लेते है, ये आदतें कई बीमारियों को जन्म दे सकतीं हैं। आज हम इसी तरह की कुछ आदतों के बारे में बताएंगे जिसे कभी भूलकर भी रात को सोने से पहले नहीं करना चाहिए। 

डिनर स्किप करना- रात को सोने से पहले डिनर स्किप करना करना आपके वजन को बढ़ता है। क्योंकि इससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। साथ ही आप अगले दिन एक साथ ज्यादा खाना खा लेते हैं।

ऑवर ईटिंग - रात को कई लोग डिनर में अाेवर ईटिंग कर लेते हैं। कुछ भी वेस्ट ना हो इसलिए खूब सारा खाना खा लेते है। जिससे ओवरईटिंग हो जाता है। इस कंडीशन में आपकी कैलौरी बर्न होने की बजाय शरीर में फैट बढ़ने लगता है। 

संतुलित आहार ना लेना- कई लोग रात के खाने में ज्यादातर जंक फूड लेते हैं, जोकि शरीर का फैट बढ़ाता हैं। इसके लिए जरूरी है कि डिनर के वक्त  संतुलित आहार ही लें।

खाना खान के बाद तुरंत सो जाना- कुछ लोगों की आदत होती है खाना खाकर सीधे बिस्तर पर जाकर सो जाना। इससे आपका खाना एक ही जगह इक्ठ्ठा हो जाता है, जो कि पचने की बजाय पेट की बीमारी को जन्म देता है। साथ ही फैट भी बढ़ाता है। इसके लिए खाना खाने के बाद वॉक पर जरूर जाएं। 

कैफिन और एल्कोहल से करें परहेज- रात को सोने से पहले चाय, कॉफी या एल्कोहल लेने से परहेज करना जरूरी है। क्योंकि इससे हमारे शरीर में कैलोरीज की मात्रा बढ़ती है। बहुत तलब लगती हो तो सोने से पहले ग्रीन टी ही पिएं।

Similar News