इस तरह कुकिंग करने से खाना बन जाता है जहर 

इस तरह कुकिंग करने से खाना बन जाता है जहर 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-23 09:06 GMT

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। सिर्फ सेहतमंद भोजन करने से ही आपकी बॉडी तंदुरुस्त नहीं रहती। आप किस तरीके से इसे बना रहे हैं ये भी महत्वपूर्ण है। आपके खाना पकाने के तरीके का असर उसमें मौजूद पोषक तत्वों पर भी पड़ता है। उदाहरण के तौर पर एक फ्राइड ब्रोकली का आपके शरीर पर अच्छा असर नहीं होगा। लेकिन अगर आप ब्रोकली उबालकर खाते हैं तो वो आपको भरपूर मात्रा में पोषण देगी। आइये जानते है किस तरह खाना बनाने से भोजन के पोषक तत्व कम हो जाते हैं और वो सेहत बनाने की जगह उसे बिगाड़ देते हैं।  

तला हुआ भोजन शरीर का दुश्मन 

हम कितना भी अपने मन को समझा लें लेकिन तला हुआ खाना हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। इससे आपको हमेशा हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ेगा। तेल में तला हुआ खाना आपकी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल, सोडियम और सैचुरेटेड फैट्स को बढ़ा देता है। इसका उच्च तापमान खाने के पोषक तत्वों को खत्म कर देता है। 

खतरनाक है फ्राइंग पैन में बना खाना

फ्राइंग पैन में खाना बनाना आसान जरूर है लेकिन इसमें पका खाना जहर बन जाता है। खाना बनाते वक्त इसमें हाई फ्लेम्स का इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण एक्रीलामाइड पैदा  होता है। एक्रीलामाइड से कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है।   

ग्रिल पर पकाया भोजन करेगा नुकसान 

कहा जाता है कि खाने को सेंक कर खाना काफी फायदेमंद होता है लेकिन ये खाने पर निर्भर रहता है कि वो आपके लिए सेहतमंद है या नहीं। अगर आप मीट या कोई और नॉन वेज चीज ग्रिल करके खाते हैं तो इससे कैंसर का खतरा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योकि मीट में शुगर, एमिनो एसिड और क्रीएटीन पाया जाता है और जब हम मीट को सेंकते हैं तो ये सभी हेट्रोसाइक्लीक अमाइन्स में बदल जाते हैं।  

खाने को स्मोक करके पकाना खतरनाक 

हम सभी जानते हैं कि स्मोकिंग हमारी सेहत के लिए कितनी हानिकारक है। इसी तरह से स्मोक्ड फूड भी हमारे लिए नुकसानदायक है। खाने को बनाते वक्त आग से इसे जलाया जाए  तो इसमें हेट्रोसाइक्लीक अमाइन्स और पोल्योसाइक्लिक एरोमेटिक हाइड्रोकार्बन्स जैसे खतरनाक तत्व बनते हैं।  

माइक्रोवेव में पका खाना सेहतमंद नहीं होता   

कई वैज्ञानिकों का मानना है कि माइक्रोवेव में पका हुआ खाना हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं होता। माइक्रोवेव से शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले रेडिएशन निकलते हैं। कहा जाता है कि खाने पर रेडिएशन का असर होने से ब्रेन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। 

Similar News