सर्दियों में रहना है तंदुरुस्त तो खाने में अपनाएं ये सब्जियां और मौसमी फ्रूट्स

सर्दियों में रहना है तंदुरुस्त तो खाने में अपनाएं ये सब्जियां और मौसमी फ्रूट्स

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-23 06:57 GMT
सर्दियों में रहना है तंदुरुस्त तो खाने में अपनाएं ये सब्जियां और मौसमी फ्रूट्स

डिजिटल डेस्क,भोपाल। सर्दी का नाम सुनते ही आपको ठिठुरन महसूस होने लगती है और दिवाली के बाद कई घरों में रजाई-गद्दों, स्वेटर्स और अन्य गर्म कपड़ों को धूप दिखा कर सर्दी के मौसम की तैयारी कर ली जाती है। माना जाता है कि अगर आपको अच्छी हेल्थ बनानी हो तो ठंड का मौसम सबसे अच्छा होता है, क्योंकि ये एक ऐसा मौसम है जिसमें कई तरह के मौसमी फल और सब्जियां बाजार में आपको दिख ही जाती है। 

 

ठंड के मौसम में सर्दी के असर से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन शरीर को चाहे कितने ही गर्म कपड़ों से ढक लिया जाए ठंड से लड़ने के लिए बॉडी में अंदरूनी गर्मी होनी चाहिए। शरीर में यदि अंदर से खुद को मौसम के हिसाब से ढालने की क्षमता हो तो ठंड कम लगेगी और कई बीमारियां भी नहीं होंगी। यही वजह है कि ठंड में खानपान पर ज्यादा ध्यान देने को कहा जाता है। ठंड के मौसम में अपने खाने में कुछ फलों और सब्जियो को जरूर शामिल करें, इन फलों और सब्जियो के सेवन से सर्दियों के मौसम में आपकी इम्यूनिटी पॉवर बढ़ बढ़ती है और आप हेल्दी रहते है। सर्दियों में यदि खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाए तो शरीर संतुलित रहता है और सर्दी कम लगती है। आज हम आपको उन फल और सब्जियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आपको जरूर खना चाहिए।

 

 

सेब- सेब पेक्टिन फाइबर, विटामिन, मिनरल्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे तत्वों से भरा है, जो हमारे शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करते हैं, हानिकारक मुक्त कणों (फ्री रेडिकल्स) के प्रभाव से बचाते हैं, संक्रमण फैलाने वाले एजेंटों को दूर रखते हैं और चयापचय क्षमता को बढ़ाते हैं। सेब शरीर में हीमोग्लोबिन और आयरन के स्तर को बढ़ाता है और रक्त की कमी को दूर करता है। 

 

अमरूद- सर्दियों में अमरूद को फलों का राजा कहा जाता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व शरीर को फिट, स्वस्थ रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह हाइपोग्लीसेमिक ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में फायदेमंद है। इसमें मौजूद पेक्टिन फाइबर पाचन बढ़ाने और भूख में सुधार करने में मदद करता है। 

 

 

संतरा- सर्दियों में मिलने वाले संतरा, कीनू जैसे खट्टे जूसी साइट्रस फल अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। विटामिन सी, पेक्टिन फाइबर, लाइमोनीन,फाइटो कैमिकल्स से भरपूर ये फल जूस से भरपूर हैं। इनके नियमित सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है, जिससे वायरल इंफैक्शन से होने वाले जुकाम-खांसी, फ्लू, वायरल जैसे रोगों से बचाव होता है। 

 

अदरक- अदरक एक औषधीय खाद्य पदार्थ है। सर्दियों में या बदलते मौसम में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह गले में खराश और खांसी-जुकाम जैसे रोगों को काटता है। गले में दर्द और अन्य रोगों से बचने के लिए अदरक बहुत अच्छा घरेलू नुस्खा है। इससे आप चाय में डालकर या उबले पानी में थोड़ा सा अदरक और शहद डालकर भी पी सकते हैं।

 

 

मेथी- इसके इस्तेमाल से खून की कमी और सांस संबंधी समस्या दूर होती है यह ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करने में भी सहायता मिलती है। 

 

 

पालक- पालक में विटामिन ए,सी,के,बी 2 और बी 6 पाये जाते है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को प्री-रेडिकल्स के नुकसान देह प्रभावों से बचाते हैं। 

 

गाजर- ठंड और गर्मी दोनों ही मौसम में ही गाजर मिलती हैं। सर्दी में लाल और गर्मी में नारंगी गाजर मिलती है,जिसमें कैरोटीन पाया जाता हैं। इसमें विटामिन के भी पाया जाता है,जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है। सर्दियों में इसका जूस लाभदायक होता हैं।
 

Similar News