इस दिवाली पेपर दिए से सजाएं घर, जानिए कैसे बनाएं?

इस दिवाली पेपर दिए से सजाएं घर, जानिए कैसे बनाएं?

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-02 05:48 GMT
इस दिवाली पेपर दिए से सजाएं घर, जानिए कैसे बनाएं?

डिजिटल डेस्क। हर दिवली पर कुछ ना कुछ कास होता है। हम भी हर साल दिवाली पर कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। अगर आप अभी तक कोई नया आइडिया नहीं खोज पाए जो आपकी दिवाली को खास बना दे तो चलिए हम आपको बताते हैं। दिवाली पर कुछ अलग और खास करने का एक नायाब तरीका। ग्रीन दिवाली का एक नुस्खा पुरानी चीजों को रीयूज करना भी है। सीडी हो या पुरानी चूड़ियां, अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल करके आप इन्हें दोबारा इस्तेमाल के लायक बना सकते हो। घर की साफ-सफाई के दौरान कुछ ऐसी चीजें भी घर से निकलती हैं, जो बेकार हो चुकी होती हैं, जैसे कि पुरानी सीडी, चूड़ियां या बैंगल और दीये आदि। पिछले साल के कुछ दीये रखे होंगे। इन्हें फेंकने की बजाय दोबारा से पेंट करो। ग्लिटर और मिरर से सजाकर डिजाइनर दीए बनाओ। दीयों को सिर्फ ग्लिटर से रंगकर भी नया बना सकते हो। पिछले साल के दीये न भी हों तो आप नए प्लेन दीयों पर अपनी कलाकारी दिखा सकते हो। इससे दीयों का आकर्षण बढ़ जाता है। यही दीये बाजार में डिजाइनर के नाम पर महंगे भी बिकते हैं।

 

 

Similar News