मॉनसून में जरूर ट्राय करें लिपस्टिक ये 4 शेड्स
मॉनसून में जरूर ट्राय करें लिपस्टिक ये 4 शेड्स
डिजिटल डेस्क, भोपाल। सुंदर दिखने और सुंदरता बढ़ाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है। समय को साथ-साथ मेकअप करने के तरीके बदलें हैं। एक जमाना था जब आखों की खूबसूरती पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था। आपने पुराने जमाने की फिल्मों पर गौर किया हो तो उसमें आपने देखा होगा कि किस तरह एक्ट्रेस की आंखों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था। उनकी आंखों को केवल मेकअप से ही बेहद खूबसूरत बना दिया जाता था। तब की महिलाएं भी एक्ट्रेस को फॉलो करते हुए काजल जरूर लगाती थीं। वहीं आज के दौर में पूरे चेहरे पर ध्यान दिया जाता हैं,लेकिन होंठों की खूबसूरती पर आंखों जितना ध्यान दिया जाने लगा हैं। इन्हें मेकअप या प्लास्टिक सर्जरी से एक्ट्रेस खूबसूरत बनाया जा रहा हैं। लड़कियां भी इसी ट्रेंड को फॉलो करती हुई होंठों पर ज्यादा ध्यान दे रहीं हैं और कुछ लगाएं या न लगाएं घर से निकलते वक्त लिपस्टिक जरूर लगाती हैं। इसी ट्रेंड को देखते हुए आज हम बताने जा रहें हैं कि मॉनसून में लिपस्टिक के कौनसे शेड्स आपको ट्राय करना चाहिए।
न्यूड
न्यूड कलर की लिपस्टिक हर लड़की के पास होनी चाहिए ये कलर इस वक्त फैशन में भी इन हैं और हर तरह के फंक्शन में ट्रेंडी लगेगा। रेग्यूलर यूज के हिसाब से ये कलर ट्रेंडी हैं। ये कलर सिंपल लुक भी देता है।इसलिए इस मौसम में जब भी आप बाहर जाएं लिपस्टिक जरूर लगाएं।
लैवेंडर शेड्स
मानसून के मौसम में लैवेंडर कलर की लिपस्टिक आपको परफेक्ट लुक देगी। लेकिन इन शेड्स को खरीदते वक्त अपने स्किन टोन का ध्यान जरूर रखें। बाजार में लैवेंडर कलर के कई शेड्स हैं जैसे डार्क पर्पल, लाइट पर्पल, लाइट प्लम।
लाल कलर
लाल कलर की लिपस्टिक हर लड़की के पास होती है और हर मौसम में आप पर फबती है। आप इसे ऑफिस से लेकर पार्टी तक कहीं भी लगाकर जा सकती हैं। आप रेड का एक शेड वाइन रेड भी ट्राय कर सकतीं हैं।
मटैलिक कलर
अगर आप किसी मॉनसून पार्टी में जा रहीं हैं और इपने लिप्स को हाईलाइट करना चाहतीं हैं तो आपको मटैलिक कलर जरूर ट्राय करना चाहिए। अगर आप जैली कोटिंग चाहती हैं तो होठों के बीच में शैंपिन कलर लगाएं और किनारों पर बेसिक कलर लगाएं। साथ ही एक बात का ध्यान रखें कि लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर कंसीलर जरूर लगाएं।