सर्दियों में खांसी जुखाम और अन्य कई समस्याओं से बचने के लिए जरुर करें अजवाइन का सेवन

हेल्थ सर्दियों में खांसी जुखाम और अन्य कई समस्याओं से बचने के लिए जरुर करें अजवाइन का सेवन

Sanjana Namdev
Update: 2022-11-08 08:50 GMT
सर्दियों में खांसी जुखाम और अन्य कई समस्याओं से बचने के लिए जरुर करें अजवाइन का सेवन

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। भारत के हर किचन में अजवाइन का उपयोग मसाले के रूप में होता है। लेकिन ये स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ  स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में भी इससे होने वाले कई फायदों के बारे में बताया है। अजवाइन की तासीर गर्म होती हैं इसलिए ये ठंड के लिए बेहत ही लाभकारी है। इसमें फाइबर, मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है। सर्दी के मौसम में इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम, बहती नाक और ठंड की समस्याओं से राहत मिलती है। तो आइए जानते हैं अजवाइन के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में- 

खांसी जुकाम करे दूर

अजवाइन की तासीर बहुत ही गर्म होती है। सर्दियों में इसका सेवन करने से खांसी-जुकाम और कफ की समस्या से राहत मिलती है। अजवाइन पानी में मिलाकर इसे उबाल लें। इसके बाद इसमें काला नमक डालें। तैयार पानी का सेवन करें। आपको खांसी जुकाम से आराम मिलेगा।

 

 

पाचन रखे दुरुस्त

अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। पेट में गैस, पेट दर्द, से यह राहत दिलवाने में मदद करती है। आप अजवाइन, काला नमक और सूखे अदरक को पीस लें। इन तीनों चीजों को पीसकर चूरन तैयार कर लें। खाने के बाद आप इस चूरन का सेवन करें।  

 

पीरियड्स के दर्द से दिलवाए आराम

अजवाइन का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से भी आराम मिलेगा। आप गुनगुने पानी में अजवाइन मिलाकर पीएं। इससे आपको पीरयडस् के दर्द से आराम मिलेगा।

 

गठिया दर्द में भी मिलेगा आराम

अजवाइन का सेवन करने से आपको गठिया के दर्द से भी आराम मिलेगा। एक पोटली में अजवाइन का चूरन बनाकर डालें। इस पोटली से घुटनों की सिकाई करें। आपको दर्द से आराम मिलेगा। इसके अलावा 1/2 कप पानी में अजवाइन के रस में सौंठ मिलाकर पीने से भी गठिया का रोग ठीक होता है।

Tags:    

Similar News