कंपकपाती ठंड से पाना है छुटकारा तो लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

कंपकपाती ठंड से पाना है छुटकारा तो लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-17 04:50 GMT
कंपकपाती ठंड से पाना है छुटकारा तो लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

डिजिटल डेस्क। दिसंबर के महीने में क्रिसमस,न्यू ईयर पार्टींज के अलावा अगर किसी और चीज की बात होती हैं तो वो शायद सिर्फ ठंड ही है। दिसंबर से तापमान गिरना शूरु होता है कई दिनों तक ठंड को कायम रखता है। क्रिसमस और न्यूर पर ठंड इतनी बढ़ जाती है कि कई लोगों के प्लान भी फ्लॉप हो जाते हैं। किसी को ठंड इतनी लगती है कि वो घरों से बार निकलना पसंद नहीं करते हैं तो कई सर्दी बढ़ते ही बीमार रहने लगता है। कोल्ड, कफ और बुखार से बिस्तर पकड़ लेता है। ऐसे में लोग ज्यादा से ज्यादा अपने आप को स्वेटर से लाद देते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सर्दी का एहसास होता रहता है। ऐसे में ठंड से केवल स्वेटर या रजाई से नहीं बचा सकता है। इसे छुटाकारे पाने के लिए शरीर के अंदर गर्मी लाना जरूरी है।अगर आप खुद को सर्दी से बचाना चाहते हैं तो रोजाना के रुटीन में इन 5 चीजों को जरूर शामिल करें।

                                 

गर्म खाना

कुछ लोग सिर्फ ये समझते हैं कि गर्म खाना केवल स्वाद में ही अच्छा लगता है। ये आपके शरीर को अंदरूनी गर्माहट भी देता है जो शरीर का ठंड से बचाव करती है। 

                             

शहद का इस्तेमाल

सर्दी के मौसम में शहद का सेवन करना भी फायदेमंद साबित होगा। इसमें आयरन होता है साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। 

                                

अदरक का इस्तेमाल

अदरक शरीर में गर्माहट बनाए रखने का सबसे कारगर तरीका है। इसके साथ ही ये आपको सर्दी-जुकाम से भी बचाने का काम करती है। इसलिए हो सके तो इसे चाय के अलावा खाने में भी इस्तेमाल करें।

                                

तेल की मालिश

तेल शरीर को गर्म बनाए रखने में कारगर होता है। ऐसे में तिल का तेल, ऑलिव ऑयल और अरोमा ऑयल से शरीर की मालिश करवाएं। सर्दी से बचाएगा और शरीर को गर्म बनाए रखेगा। 

                                  

धूप में बैठें

धूम में विटामिन डी होता है। सर्दियों में अक्सर ठंड की वजह से बॉडी लेजी हो जाती है। धूप लेने से शरीर में एक्टिवनेस आती है और ठंड से बचाव भी होता है। 
 

 

Similar News