Travel: सर्दी में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो पढ़ें ये पूरी खबर...

Travel: सर्दी में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो पढ़ें ये पूरी खबर...

Bhaskar Hindi
Update: 2020-12-27 05:25 GMT
Travel: सर्दी में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो पढ़ें ये पूरी खबर...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों घूमने का मन बना चुके हैं, लेकिन कहां जाए इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो हम आपकी मदद करेंगे। हम आपको ऐसे 5 शानदार विंटर हॉलिडे डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाकर आप खुद को प्रकृति के पास महसूस करेंगे। आपको सर्दियों में बर्फीली वादियों के बीच सूकून का अहसास होगा। यहां आप कपल्स, फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जाने का प्लान कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन पांच डेस्टिनेशन के बारे में....

1.केदारकांता ट्रेक
अगर आप ट्रैकिंग करने के शौकीन है, तो आपको केदारकांता जाना चाहिए। ये जगह उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में है। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों के बीच यहां 958 स्क्वायर किलोमीटर के एरिया में ट्रैकिंग की जाती है। हर साल यहां पर्यटक ट्रैकिंग के लिए आते हैं। ट्रैकिंग करते हुए हिमालय आपको अपनी ओर आर्किषत करता है। साथ ही यहां ट्रेकिंग के दौरान आप कैम्प एडवेंचर का भी मजा ले सकते हैं।कोरोना वायरस संक्रमण के बीच पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने गाइड लाइन जारी की है। बता दें कि हॉलिडे प्लान करने के साथ ही एक बार उत्तराखंड पर्यटन की वेबसाइट पर विजिट जरुर करें। 

विजिट करने के लिए यहां क्लिक करें- https://uttarakhandtourism.gov.in/ 

2.ऑली
अगर आपने कश्मीर का गुलमर्ग देखा है तो आपको ऑली की खूबसूरती का अंदाज लगाना मुश्किल नहीं होगा। जी हां, हॉलिडे डेस्टिनेशन के लिए इससे खूबसूरत जगह सर्दियों में कोई दूसरी नहीं हो सकती। उत्तराखण्ड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित यह 5-7 किमी में फैला छोटा सा रिसोर्ट है। ये जगह स्कीइंग के लिए भी लोगों की बीच फेमस है। इस जगह पर देवदार के बहुत से पेड़ हैं। इनकी महक यहां की ठंडी और ताजी हवाओं में महसूस की जा सकती है। 

विजिट करने के लिए यहां क्लिक करें- https://uttarakhandtourism.gov.in/ 
 

 

3.कुल्लू-मनाली
कुल्लू और मनाली हिमाचल प्रदेश राज्य के दो हिल स्टेशन हैं जो हिमालय की बर्फ से ढकी पर्वतमालाओं में बसे हैं। अगर आप बर्फीले पहाड़ों पर ट्रैकिंग करना चाहते हैं या स्कीइंग, हाइकिंग, माउंटनीयरिंग, पैराग्लाइडिंग और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन है तो आपके लिए कुल्लू-मनाली सबसे बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन है। वैसे तो ये जगह सबसे लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन मानी जाती है। लेकिन यहां लोग फैमिली और फ्रेंडस के साथ भी घूमने के लिए आते हैं। "वैली ऑफ गॉड्स" के नाम से जाना जाने वाला मनाली एडवेंचर लवर्स के लिए एक बेहतरीन जगह है। अगर आप हमेशा से स्नोफॉल का मजा लेना चाहते थे मगर जिन्दगी में कभी ऐसा नहीं कर पाए तो इस बार सर्दियों में घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

कुल्लू-मनाली के पास इन जगहों पर जरुर जाएं 

  1. मणिकरण साहिब
  2. रोहतांग दर्रा
  3. सोलांग घाटी
  4. कसोल
  5. हम्प्टा दर्रा
  6. पार्वती घाटी
  7. भृगु झील
  8. ओल्ड मनाली

विजिट करने के लिए यहां क्लिक करें- https://himachaltourism.gov.in/

 

 

4.कश्मीर
कश्मीर धरती का स्वर्ग है ये बात तो आपको पता होगी, लेकिन क्या कभी आपने इस स्वर्ग में जाने का मन बनाया है, अगर नहीं तो इस बार सर्दियों में कश्मीर घाटी घूमने का प्लान कर लीजिए। कश्मीर से ज्यादा खूबसूरत प्राकृतिक नजारे आपको कहीं देखने को नहीं मिलेंगे। सर्दियों में बर्फ से ढके हुए सफेद पहाड़ आपको अपनी ओर खींच लेंगे। कश्मीर हमारे विंटर हॉलिडे डेस्टिनेशन की लिस्ट में भी सबसे ऊपर है। यहां बर्फ से ढकी वादियां देख कर आप ऐसा महसूस करेंगे कि जैसे यह पूरी घाटी रूई से ढकी हुई हो। इसके अलावा यहां अल्पाइन के पेड़, झरने और खूबसूरत रंग बिरंगे फूल आपका मन मोह लेंगे। यहां विभिन्न प्रकार की वनस्पति भी पाई जाती है।

कश्मीर के आस-पास यहां घूमने जरुर जाएं

  • गुलमर्ग
  •  श्रीनगर
  • सोनमर्ग
  • पहलगाम 

विजिट करने के लिए यहां क्लिक करें- http://www.kashmir-tourism.org/

 

5.शिमला
हिमाचल प्रदेश में शिमला एक ऐसा शहर है जो पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। शिमला लगभग 7267 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हिमालय की गोद में बसे इस शहर का नाम देवी श्यामल के नाम पर रखा गया है, जो देवी काली का अवतार हैं। बर्फ से ढकी शिमला की पहाड़ियां यहां आने वाले टूरिस्टों का दिल जीत लेती हैं। फिशिंग, स्कीइंग, ट्रेकिंग और अन्य एडवेंचरस स्पोर्ट्स का मजा यहां लिया जा सकता है। हनीमून के लिए यह हमेशा से ही हॉट डेस्टिनेशन रहा है। शिमला सर्दियों में बेहद खूबसूरत लगता है।

विजिट करने के लिए यहां क्लिक करें- https://himachaltourism.gov.in/

 

 

Tags:    

Similar News