पुरुषों के लिए फायदेमंद हैं दूध के साथ अखरोट का सेवन, बढ़ाता है स्पर्म काउंट

पुरुषों के लिए फायदेमंद हैं दूध के साथ अखरोट का सेवन, बढ़ाता है स्पर्म काउंट

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-26 09:28 GMT
पुरुषों के लिए फायदेमंद हैं दूध के साथ अखरोट का सेवन, बढ़ाता है स्पर्म काउंट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अखरोट को प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में मदद करता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मात्रा में होता है। इसमें एंटी-इंफ्लैमेटरी गुण होते हैं, जो ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करने में मददगार है। एक रिसर्च में कहा गया है कि अखरोट खाने वाली महिलाएं बुजुर्ग होने पर भी शारीरिक रूप से स्वस्थ्य और सक्षम रह सकती हैं। हर सप्ताह 1-2 बार एक चौथाई कप अखरोट खाने वाली महिलाओं में शारीरिक परेशानियां पैदा होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। 

 

पुरुषों की स्‍पर्म क्‍वॉलिटी होती है बेहतर


सभी प्रकार के नट्स में अखरोट का विशेष स्थान माना गया है। इसमें पॉलीअनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है, जिसमें वनस्पति आधारित आमेगा-3 फैटी अम्ल ‘अल्फा-लिनोलेनिक अम्ल’ (एएलए) शामिल है। अध्ययन के मुताबिक, एक औंस (28.5 ग्राम) अखरोट में 2.5 ग्राम एएलए पाया जाता है। अखरोट का सेवन रोजाना दूध के साथ करने से स्पर्म काउंट में बढ़ोत्तरी होती है। अगर दूध के साथ अखरोट को मिला दिया जाए तो इसकी शक्ति दोगुनी हो जाती है। इस दूध को पीने से पुरुषों की स्‍पर्म क्‍वालिटी बेहतर हो जाती है।  

 

 

एक रिसर्च के दौरान जिन पुरुषों को 12 हफ्ते तक लगातार अखरोट खाने को दिया गया, उनके शुक्राणुओं का आकार, गति और उसकी आयु में वृद्धि देखी गई। जानकारी के अनुसार, स्पर्म काउंट का सीधा संबंध खान पान से होता है। बता दें कि आपकी डाइट जितनी अच्छी होगी, आपका स्पर्म काउंट भी उतना ही बेहतर होगा। स्पर्म काउंट कम होने से उनकी फर्टिलिटी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। "कैलीफोर्निया वालनट कमिशन’ की नुट्रिशन कंसलटेंट "कैरोल बर्ग स्लोआन" का मानना है पुरुष के भोजन का असर न सिर्फ प्रजनन-क्षमता पर होता है, बल्कि यह बच्चे और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य और नस्ल को भी प्रभावित करता है।

    
ये हैं और फायदे

अखरोट में भरपूर मात्रा में मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें मैंगनीज, तांबा, मैग्नीशियम, मोलिब्डेनम और फास्फोरस होता है। अखरोट में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसमें ढेर सारे फायटोन्यूट्रीएंट्स होते हैं जो कि एंटीऑक्सिडेंट के रूप में पाए जाते हैं और कैंसर जैसी बीमारी को भी पैदा होने से रोकते हैं। 

ऐसे बनाएं अखरोट वाला दूध 

सबसे पहले अखरोट को पानी में भिगो कर रख दीजिए। इसके बाद सुबह इसको पीस कर दूध में मिला लीजिए। इस दूध को अच्‍छी तरह से उबालिए और फिर इसमें शहद मिलाकर पीजिए। इसके अलावा आप दूध में मुनक्का, बादाम, और केसर भी डालकर पी सकते हैं।  

Similar News