शादी पार्टी में होना चाहती हैं हटकर तैयार, तो एक्ट्रेस संजना सांघी के इन लहंगो के डिजाइनस से ले इंस्पिरेशन

शादी आउटफिट शादी पार्टी में होना चाहती हैं हटकर तैयार, तो एक्ट्रेस संजना सांघी के इन लहंगो के डिजाइनस से ले इंस्पिरेशन

Sanjana Namdev
Update: 2022-11-15 06:24 GMT
शादी पार्टी में होना चाहती हैं हटकर तैयार, तो एक्ट्रेस संजना सांघी के इन लहंगो के डिजाइनस से ले इंस्पिरेशन

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। शादियों का सीजन आ गया है। आपको भी अपने रिश्तेदारों और सहेली की शादी में जाना होगा। और आप चाहती हैं कि आप कुछ हटकर पहने। जिससे हर किसी की निगाहें बस आप पर ठहर जाएं। ऐसे में आप जरूर किसी खास डिजाइन के लहंगे की तलाश में होंगी। एंब्रायडरी वाले लहंगे तो काफी सामान्य हैं। जिन्हें हर कोई पहने दिख जाता है। लेकिन संजना सांघी के ये लहंगे आपकी खोज को पूरा करेंगे। साथ ही इन लहंगों में संजना के लुक्स भी काफी खूबसूरत हैं। जिसे आप रीक्रिएट कर सकती हैं। तो चलिए नजर डालते हैं संजना के इन खूबसूरत लहंगा कलेक्शन पर-

हैवी घेर वाला लहंगा
सहेली की शादी में तैयार होने के लिए अगर आप खूबसूरत लहंगे को चुनना चाहती हैं। तो संजना सांघी का ये लुक ट्राई कर सकती हैं। ये लंहगा फ्लोरल प्रिंट के साथ हैवी घेर वाला है। वहीं फुल स्लीव ब्लाउज की वी नेकलाइन इसे खास बना रही है। वहीं खुले बालों में ये लुक काफी आकर्षक दिख रहा है। 

फ्लोरल प्रिंट लहंगा
फ्लोरल प्रिंट लहंगा इन दिनों काफी ट्रेंड में है। अगर आप इस तरह के लहंगे को कैरी करना चाहती हैं तो संजना की तरह इसे घेर वाला बनवाएं। जिसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज को मैच किया गया है। 

कलरफुल लहरिया प्रिंट लंहगा
 संजना का यह लुक पर्फेक्ट है। कलरफुल लहरिया प्रिंट के लहंगे के साथ वी नेकलाइन के मल्टीकलर ब्लाउज को पेयर किया गया है। जिसके साथ काले रंग की चुनरी जिस पर मल्टीकलर गोटा लगा है, खूबसूरत लग रहा है. संजना ने इस लहंगे के साथ दुपट्टे को हाथों पर कैरी किया है। 

गोटा वर्क लंहगा
संजना सांघी ने लेटेस्ट तस्वीरों में एक बार फिर बिल्कुल हटके डिजाइन का लहंगा पहना है। फ्लोरल एंब्रायडरी वाले लहंगे पर हाई स्लिट बनी हुई है। जो इस लहंगे को ट्विस्ट दे रही है। वहीं साथ में स्पेगेटी स्लीव वाला ब्लाउज को पेयर किया गया है। 
 

Tags:    

Similar News