क्यों लड़कियां बदसूरत लड़कों से जल्दी हो जाती हैं इम्प्रेस?

क्यों लड़कियां बदसूरत लड़कों से जल्दी हो जाती हैं इम्प्रेस?

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-10 05:06 GMT
क्यों लड़कियां बदसूरत लड़कों से जल्दी हो जाती हैं इम्प्रेस?

डिजिटल डेस्क। जब भी किसी बदसूरत से लड़के के साथ आप किसी खूबसूरत लड़की को देखते हैं, तो अमूमन मुंह से निकल ही आता कि "लंगूर के हाथ लगी हूर"। कपल को देखते ही लोग तरह-तरह की बातें करने लगते हैं और कुछ तो टेंशन में ही आ जाते हैं कि ये चमत्कार कैसे हुआ। किसी हैंडसम लड़के को छोड़ वो एक अवरेज या बिलो अवरेज लुकिंग लड़के के साथ क्यों हैं? तो जनाब लड़कियों का दिल जीतना भी एक टेलैंट ही है, जो हर लड़के के पास नहीं होता है। किसी भी खूबसरत लड़की का दिल केवल खूबसूरत शक्ल से नहीं जीता जा सकता है। आपके मन में ये सवाल आता है कि वो राज क्या जिससे किसी खूबसूरत लड़की का दिल जीता जा सकता है, तो आज हम आपके सवालों के जवाब दे रहे हैं। 
                                 

मैच्योर लड़के

आपको जानकर हैरानी होगी कि लड़कियों को हमेशा खुद से उम्र में बड़े और मैच्योर लड़के ही पसंद आते हैं। वो चाहती हैं कि वो ऐसे लड़के के साथ टाइम स्पेंड करें जो उन्हें ढंग से समझ सकता हो। उनकी जिम्मेदारी उठा सके। उनकी लाइफ को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकें।

                                

रफ एंड टफ​ लड़के

लड़कों की बात करें तो वो अपने लिए हमेशा खूबसूरत लाइफ पार्टनर का ही चुनाव करते हैं, लेकिन लड़कियां इसके उलट रफ एंड टफ लड़कों के साथ ही जीवन बिताना चाहती हैं। जो स्वभाव में बेहद हंसमुख हो। भले ही फिर वो देखने में कैसे भी क्यों न हो। 

                                     

फ्रेंडली लड़के 

लड़कियों को गोरे और चॉकलेटी ब्वॉय कम पसंद आते हैं। उन्हें सिर्फ वो ही लड़के पसंद आते हैं जिनके पास लोगों का दिल जीतने का हुनर हो फिर चाहे वो देखने में सांवले या काले ही क्यों न हो। 

                                    

ये भी है वजह

लड़कियों की पहली पसंद कम स्मार्ट, कम हैंडसम लड़के इसलिए भी होते हैं, क्योंकि अगर वो स्वाभाव के अच्छे हैं और कम स्मार्ट हो तो रिश्ते में धोखा मिलने के चांसेस कम ही होते हैं। 

 


 

Similar News