शी चिनफिंग ने किया यिनछुआन का निरीक्षण

शी चिनफिंग ने किया यिनछुआन का निरीक्षण

IANS News
Update: 2020-06-10 18:30 GMT
शी चिनफिंग ने किया यिनछुआन का निरीक्षण

बीजिंग, 10 जून (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने निंगश्या ह्वेई स्वायत्त प्रदेश के यिनछुआन शहर का निरीक्षण दौरा किया। उन्होंने होलैन काऊंटी के धान व मछली ग्रामीण इको टूरिज्म पार्क और पूर्वी होलैन पहाड़ के अंगूर बगीचे का दौरा किया। वहां उन्होंने विशेष कृषि व्यवसाय का विकास करने, और होलैन पहाड़ के पारिस्थितिक संरक्षण के बारे में जानकारी हासिल की।

धान व मछली ग्रामीण इको टूरिज्म पार्क में धान के खेत और मछली के तालाब का पुन:नियोजन किया गया। जिससे प्रकृति, कृषि, मत्स्य पालन, मनोरंजन व पर्यटन जोड़कर आसपास के किसानों को रोजगार के मौके दिये गये। साथ ही किसानों की आय भी बढ़ चुकी है।

गौरतलब है कि पूर्वी होलैन पहाड़ विश्व में अंगूर उगाने और उच्च गुणवत्ता वाली वाइन के उत्पादन की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। वर्ष 2019 में स्थानीय वाइन का व्यापक उत्पादन मूल्य 23 अरब युआन तक पहुंच गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Tags:    

Similar News