समुद्रशास्त्र से जानिए आपकी आंखों के रंग में छिपे राज!

समुद्रशास्त्र से जानिए आपकी आंखों के रंग में छिपे राज!

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-25 09:15 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपकी आंखें ऐसा आईना है जो बिना एक शब्द भी बोले व्यक्तित्व के बारे में सब कुछ बयां कर देता हैं, ये सिर्फ कहने वाली बात नहीं बल्कि शत प्रतिशत सच है। अगर आप किसी की आंखों में संजीदगी से देखें तो आप उनकी आंखों का रंग देखकर यह बता सकते हैं कि उसका व्‍यक्तित्‍व कैसा होगा, उसकी विचारधारा कैसी होगी और वह दूसरों के बारे में क्‍या सोच रखता होगा। साफ शब्दों में किसी इन्सान का स्वभाव, व्यवहार, उदासीनता और प्‍यार आदि भावनाओं के बारे में उसकी आंखों का रंग देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे राज बताने जा रहे हैं जिनके जरिए आप दूसरों के बारे में सिर्फ उनकी आंखें देखकर पता लगा सकते हैं। समुद्रशास्त्र में भी आंखों के बारे में जिक्र किया गया है और बताया गया है कि कैसे आप किसी से पहली बार मिलने पर ही उसके स्वभाव को भली-भांति जान सकते हैं।

रहस्य से भरी हैं काली आंखें

समुद्रशास्त्र के अनुसार काली आंखों वाले लोग रहस्यमयी होते हैं और उन्हें पूर्वाभास बहुत ज्यादा होता है। वे भरोसे के लायक होते हैं और "राज को राज" रखने में माहिर होते हैं। काली आंखों वाले लोग स्वभाव से  जिम्मेदार और वफादार होते हैं। ये थोड़े धैर्यहीन होते हैं लेकिन कर्मठ और आशावादी होते हैं। 

 

भूरी आंखें वाले होते हैं रचनात्‍मक

कहा जाता है कि कत्‍थई या कहें भूरी आंखें वाले लोग आ‍कर्षक होने के साथ-साथ बहुत रचनात्‍मक भी होते हैं। इनमें अडिग आत्मविश्वास होता है। ऐसे लोग जमीन से जुड़े हुए और दृढ़ निश्चयी होते हैं। जो कुछ ठान लें वो कर के ही दम लेते हैं। ये धन दौलत की परवाह बहुत कम करते हैं और दोस्त बनाने में विश्वास रखते हैं।

 

विनम्रता की निशानी हैं ग्रे आंखें

ग्रे आंखों वाले लोग प्रभावशाली, सशक्त और विनम्र स्वभाव के होते हैं। वे बहुत कम आक्रामक होते हैं और जुनूनी होते हैं। वे अपने प्यार के लिए बेहद गंभीर होते हैं। उनकी अंदरूनी ताकत, विश्लेषणात्मक सोच और तार्किक क्षमता उन्हें किसी भी परिस्थति में नेतृत्व करने के योग्य बनाती है। ये अपने आप में खोये रहने वाले होते हैं लेकिन जो वफादार होते हैं वे सादा विचारधारा वाले होते हैं।

 

बुद्धिमत्ता की निशानी हैं ग्रीन आंखें

हरी आंखों वाले लोग बुद्धिमान होते हैं और अपने जीवन के प्रति काफी उत्साहित होते हैं। वो हर काम जोश के साथ करते हैं। इसके साथ ही उनका स्वभाव थोड़ा इर्ष्या से भरा होता है।

 

पारदर्शी आंखों वाले होते हैं बेफिक्र 

जिनकी आंखें पारदर्शी होती हैं वो जिंदगी से बेफिक्र रहते हुए सदैव मौज-मस्‍ती करते रहते हैं। वो समय के साथ चलना और ढलना जानते हैं। 

 

खुश रखने में माहिर नीली आंखों वाले


वैसे देखा जाए तो सबको नीली आंखें बेहद पसंद होती हैं। नीली आंखों वाले लोग शांत, तेज दिमाग और रिश्तों में विश्वास करने के साथ-साथ बेहद आकर्षक होते हैं। वे अक्सर दूसरों को खुश रखने की कोशिश में लगे रहते हैं साथ ही वो गंभीर और दयालु स्वभाव के होते हैं।

 

Similar News