# 100DaysOfYogi: योगी राज की उपलब्धियों को कांग्रेस ने बताया फरेब

# 100DaysOfYogi: योगी राज की उपलब्धियों को कांग्रेस ने बताया फरेब

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-27 07:20 GMT
# 100DaysOfYogi: योगी राज की उपलब्धियों को कांग्रेस ने बताया फरेब

टीम डिजिटल, लखनऊ. यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंगलवार को 100 दिन पूरे हो गए। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां मीडिया से अपनी सरकार के कामकाज का ब्यौरा दिया और उपलब्धियां गिनवाईं। वहीं कांग्रेस ने योगी सरकार को फरेब की सरकार बताया है।

मीडिया से चर्चा करते हुए योगी ने एक बुकलेट भी जारी की। उन्होंने कहा कि हालांकि 100 दिन का समय काफी छोटा कार्यकाल है, लेकिन सरकार ने लोगों के भोजन,  आवास,  सड़क,  शौचालय जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को उपलब्ध कराने की कोशिश की है। सरकार कानून व्यवस्था में सुधार की कोशिश भी कर रही है। सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करना है।  योगी ने कहा कि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्‍होंने पिछली सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्‍य वंशवादी राजनीति की चपेट में था। अब उसको इससे निजात मिली है।

किसानों की कर्जमाफी  किसानों की कर्जमाफी का विशेष रूप से उल्‍लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट मीटिंग में ही कुछ किसानों की पिछले साल मार्च तक की कर्ज माफी करने का फैसला लिया गया है। इससे करीब 86 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। किसानों की सुरक्षा के लिए पांच गुना अधिक गेहूं खरीदने का फैसला लिया गया है। साथ ही गन्‍ना किसानों के 22 हजार करोड़ के लोन माफ किए गए हैं।

फरेब की सरकार :  

कांग्रेस ने योगी के 100 दिनों की सरकार को फरेब की सरकार बताया। कांग्रेस के नेता शकील अहमद ने मीडिया से कहा कि चुनावी कैंपेन में योगी ने कानून को लेकर वादे किए थे, वो पूरे नहीं कर पाए हैं। यूपी की कानून व्यवस्था देश में सबसे खराब है। यहां कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं करता है। यूपी की जनता खुद को असुरक्षित और ठगा महसूस करती है।

 

योगी सरकार की उपलब्धियां

  • 5 हजार से ज्यादा गेहूं क्रय केंद्र की स्थापना, पिछले साल के मुकाबले इस साल 4 गुना गेहूं की खरीद। इस साल 36 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद।
  • 22,517 करोड़ के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान हो चुका है।
  • पहली ही कैबिनेट बैठक में 31 मार्च 2016 तक लघु और सीमांत किसानों के 1 लाख तक के कर्ज माफ, 1 करोड़ 86 लाख किसानों को फायदा। कर्जमाफी से पड़ने वाले 36 हजार करोड़ के बोझ की खर्चों में कटौती के जरिए भरपाई होगी।
  • पीएम आवास योजना के तहत 9 लाख 70 हजार परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य जारी।
  • 1 लाख 21 हजार किलोमीटर से ज्यादा की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कार्यवाही जारी।
    14 अप्रैल से शहरी इलाकों में 20 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। 24 घंटे बिजली के लिए केंद्र के साथ 'पावर फॉर ऑल' समझौता।
  • बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन। शहरी क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मर को 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मर को 48 घंटे में बदलने का आदेश।
  • पर्यटन विभाग के टूरिजम पोर्टल की शुरुआत।
  • कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए 50 हजार रुपये राशि को बढ़ाकर 1 लाख रुपये की गई।
    'नमामि गंगे' के लिए 600 करोड़ की योजनाएं शुरू।
  • माफियामुक्त, गुंडामुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त यूपी की दिशा में अहम कदम।
  • एंटी-भू माफिया पोर्टल लॉन्च, करीब 6 हजार अतिक्रमित भूमि मुक्त।
  • महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रभावी प्रयास, ऐंटी रोमियो स्क्वॉड जैसे कदम से महिलाएं ज्यादा पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं। भ्रूण हत्या के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई।

Similar News