असम भर्ती घोटाला : BJP सांसद की बेटी सहित 19 सरकारी अधिकारी गिरफ्तार

असम भर्ती घोटाला : BJP सांसद की बेटी सहित 19 सरकारी अधिकारी गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-20 06:42 GMT
हाईलाइट
  • सभी को 11 दिनों की पुलिस रिमांड भेजा गया है।
  • 2016 में आयोजित असम लोक सेवा आयोग परीक्षा में नकद-नौकरी घोटाले के सिलसिले में यह गिरफ्तारियां की गई हैं।
  • असम में बीजेपी तेजपुर के सांसद आरपी शर्मा की बेटी पल्लवी शर्मा गिरफ्तार हुई।
  • उन्हें 19 सरकारी अधिकारियों के साथ गिरफ्तार किया गया हैं।

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम में तेजपुर से BJP सांसद आरपी शर्मा की बेटी पल्लवी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें 19 सरकारी अधिकारियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। 2016 में आयोजित असम लोक सेवा आयोग परीक्षा में नकद-नौकरी घोटाले के सिलसिले में यह गिरफ्तारियां की गई हैं। सभी को 11 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दरअसल असम में  इन लोगों ने 2016 में असम लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी थी, लेकिन जांच के दौरान उनकी हैंडराइटिंग परीक्षा की कॉपियों की हैंडराइटिंग से अलग मिली है। उनकी हैंडराइटिंग आंसर शीट से मेल नहीं होने के कारण इन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

 

 

डिब्रूगढ़ के एसपी गौतम बोरा ने बुधवार को कहा कि 19 अधिकारियों की हैंडराइटिंग का उनके आंसर शीट से मिलान नहीं हुआ, जिन्हें पहले फरेंसिक जांच में फर्जी पाया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को गुवाहाटी में गिरफ्तार किया गया। एसपी गौतम बोरा के बताया कि पल्लवी खुद भी एक पुलिस अधिकारी हैं। भर्ती में हुए घोटाले की पर्याप्त जानकारी हासिल होने के बाद ही पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

 

 

पुलिस ने इस घोटाले के सिलसिले में राकेश पाल और तीन अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। राकेश पाल गिरफ्तारी के समय एपीएससी के अध्यक्ष थे, उस समय आयोजित परीक्षा में 19 अधिकारियों का चयन हुआ था। इनके अलावा 21 जून को 13 अन्य सरकारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। गिरफ्तार अधिकारियों में 13 एसीएस, तीन एपीएस और तीन सहायक सेवाओं के अधिकारी शामिल हैं।

 

 

Similar News