बाढ़ से बेहाल यूपी-बंगाल, 224 लोगों की मौत, करीब 2 करोड़ प्रभावित

बाढ़ से बेहाल यूपी-बंगाल, 224 लोगों की मौत, करीब 2 करोड़ प्रभावित

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-21 15:13 GMT
बाढ़ से बेहाल यूपी-बंगाल, 224 लोगों की मौत, करीब 2 करोड़ प्रभावित

डिजिटल डेस्क, मालदा/लखनऊ। देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में आकर त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल यूपी और बंगाल का है। पश्चिम बंगाल की बाढ़ में अब तक 152 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 1.5 करोड़ की आबादी प्रभावित है। वहीं यूपी में सोमवार को बाढ़ से तीन और लोगों के मरने से मौतों का आकड़ा 72 तक पहुंच गया है। यूपी के 24 जिलों में बाढ़ से 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो गए है।

बंगाल में 14 हजार करोड़ का नुकसान

सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को बताया कि बाढ़ से अब तक राज्य को 14 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने असम और गुजरात को मुंहमांगी मदद दी है। इससे मुझे कोई प्रोब्लम नहीं है, लेकिन मैं चाहती हूं कि हर एक बाढ़ पीड़ित को मदद मिले। उन्होंने केंद्र से फरक्का बराज और दुर्गापुर के साथ दामोदर वैली जैसे बड़े बांधों से सिल्ट हटाने का आग्रह किया है।

यूपी में 24 जिलों के 2 हजार 688 गांव डूबे

यूपी के बाढ़ राहत आयुक्त ने बताया कि राज्य में 24 जिलों के 2 हजार 688 गांव डूबे हुए हैं, जबकि 43 हजार से ज्यादा लोगों को अस्थाई शिविरों में रखा गया है। उन्होंने बताया कि NDRF की 21 कंपनियां राहत कार्य में लगी हैं। साथ ही वायुसेना के 2 हैलीकॉप्टर और सेना भी लगातार बाढ़ प्रभावितों की मदद में लगी हुई हैं। राज्य में शारदा नदी सरदार नगर में और घाघरा नदी अयोध्या और बलिया जिले में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राप्ती और बूढ़ी राप्ती के साथ ही कुछ छिछली नदियां भी खतरे के निशान के ऊपर हैं।

Similar News