उत्तराखंड के डामटा में बस खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत, कई घायल

उत्तराखंड के डामटा में बस खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत, कई घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-18 12:35 GMT
उत्तराखंड के डामटा में बस खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत, कई घायल
हाईलाइट
  • उत्तराखंड के डामटा में एक बस के खाई में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई है।
  • जानकारी के अनुसार बस उत्तरकाशी से विकासनगर की ओर जा रही थी।
  • डामटा के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।

डिजिटल डेस्क, डामटा। उत्तराखंड के डामटा में एक बस के खाई में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बस उत्तरकाशी से विकासनगर की ओर जा रही थी। डामटा के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आनन फानन में पुलिस और रेस्क्यू टीम ने वहां पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। मिली जानकारी के अनुसार मृत 12 लोगों में से 9 की बॉडी बरामद कर ली गई है। वहीं घायल यात्रियों का इलाज डामटा के एक अस्पताल में चल रहा है।

 

 

गढ़वाल रेंज के DIG अजय रौटेला ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह बस एक्सिडेंट उत्तरकाशी-यमुनोत्री हाइवे के नजदीक हुआ। यह घटना करीब 12:30 बजे की है। बस सुबह जानकीचट्टी होते हुए विकासनगर जा रही थी। उसी वक्त यह हादसा हुआ। घायल यात्रियों के अनुसार डामटा के पास पहुंचने के बाद ड्राइवर बस पर से संतुलन खो बैठा और बस 250 फुट नीचे खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बस में 30 से 32 लोग सवार थे। घायल यात्रियों में से भी कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Similar News