दिल्ली चुनाव : AAP ने घोषित किए सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार, केजरीवाल नई दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव

दिल्ली चुनाव : AAP ने घोषित किए सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार, केजरीवाल नई दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-14 14:08 GMT
हाईलाइट
  • डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज से टिकट दिया गया है
  • AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे जबकि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज से टिकट दिया गया है।

15 विधायकों का कटा टिकट
आम आदमी पार्टी ने 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है जबकि 15 विधायकों का टिकट कट गया है। 9 सीटें जो खाली थीं उस पर नए उम्मीदवारों को टिकट दी गई हैं। पिछली बार AAP ने 6 महिलाओं को टिकट दिया गया था। इस बार 8 महिलाओं को टिकट दिया गया है। तिमारपुर से दिलीप पांडे और कालकाजी से आतिशी को टिकट मिला है। कांग्रेस के पूर्व विधायक राम सिंह नेताजी, जो चार अन्य लोगों के साथ सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे, को बदरपुर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है। 

आठ फरवरी को होंगे चुनाव
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होना है। नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। दिल्ली में 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता पर सवार होकर आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और विरोधियों का सूपड़ा साफ कर दिया था। आम आदमी पार्टी ने पिछली बार के विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीती थी। जबकि बीजेपी को सिर्फ तीन सीटें जीतने में कामयाब हो पाई थी।

किसे कहा से मिला टिकट?

विधानसभा सीट उम्मीदवार
नरेला शरद चौहान
बुराड़ी संजीव झा
तिमारपुर  दिलीप पांडेय
आदर्श नगर  पवन शर्मा
बादली अजेश यादव
रिठाला महेंद्र गोयल
बवाना जयभगवान उपकार
मुंडका धर्मपाल लाकड़ा
किराड़ी ऋतुराज झा
सुल्तानपुर मजरा मुकेश कुमार अहलावत
नांगलोई जाट रघुविंदर शौकीन
मंगलोपुरी राखी बिड़ला
रोहिणी राजेश बंसीवाला
शालीमारबाग बंदना कुमारी
शकूर बस्ती सत्येंद्र जैन
श्रीनगर जितेंदर तोमर
वजीरपुर राजेश गुप्ता
मॉडल टाउन अखिलेश पति त्रिपाठी
सदर बाजार सोमदत्त
चांदनी चौक प्रहलाद सिंह
मटियामहल शोएब इकबाल
बल्लीमारान इमरान हुसैन
करोल बाग विशेष रवि
पटेल नगर राजकुमार आनंद
मोती महल शिवचरण गोयल
मंडीपुर गिरीश सोनी
राजौरी गार्डन धनवती चंदेला
हरिनगर राजकुमारी ढिल्लों
तिलक नगर जरनैल सिंह
जनकपुरी राजेश ऋषि
विकासपुरी महेंद्र यादव
उत्तम नगर नरेश बाल्यान
द्वारका  विनय कुमार मिश्रा
मटियाला  गुलाब सिंह यादव
नजफगढ़ कैलाश गहलोत
बिजवासन बीएस जून
पालम भावना गौड़
दिल्ली कैंट वीरेंद्र सिंह कदियान
राजेंद्र नगर राघव चड्ढा
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल
जंगपुरा प्रवीण कुमार
कस्तूरबानगर मदन लाल
मालवीय नगर  सोमनाथ भारती
आरके पुरम प्रमिला टोकस
मेहरौली नरेश यादव
छतरपुर करतार सिंह तंवर
देवली प्रकाश जरवाल
अंबेडकर नगर अजय दत्त 
संगम विहार  दिनेश मोहनिया
ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज
कालकाजी आतिशि मरलेना
तुगलकाबाद सहीराम पहलवान
बदरपुर राम सिंह नेताजी
ओखला अमानतुल्लाह खान
त्रिलोकपुरी  रोहित कुमार मेहरौलिया
कोंडली कुलदीप कुमार
पटपड़गंज मनीष सिसोदिया
लक्ष्मी नगर नितिन त्यागी
विश्वास नगर दीपक सिंगला
कृष्णा नगर एसके बग्गा
गांधीनगर  नवीन चौधरी
शाहदरा रामनिवास गोयल
सीमापुरी राजेंद्र पाल गौतम
रोहतासनगर सरिता सिंह
सीलमपुर अब्दुल रहमान
घोंडा एसडी शर्मा
बाबरपुर गोपाल राय
गोकलपुर सुरेंद्र कुमार
मुस्तफाबाग हाजी यूनुस
करवाल नगर दुर्गेश पाठक


 

 

 

 

Tags:    

Similar News