दिल्ली की सभी सात सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, गठबंधन संभव नहीं- संजय सिंह

दिल्ली की सभी सात सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, गठबंधन संभव नहीं- संजय सिंह

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-10 16:28 GMT
दिल्ली की सभी सात सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, गठबंधन संभव नहीं- संजय सिंह
हाईलाइट
  • AAP सांसद संजय सिंह ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन संभव नहीं है।
  • संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा को लाभ पहुंचाना चाहती है।
  • संजय सिंह ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ बातचीत संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में नहीं है और ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी भाजपा को लाभ पहुंचाना चाहती है। AAP सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली की सभी सात सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।

 

 

संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, पंजाब में हमारे 4 सांसद और 20 विधायक हैं। कांग्रेस पंजाब में सीट साझा नहीं करना चाहती है। कुछ ऐसी ही स्थिति हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ में है। दिल्ली में जहां उनके पास कोई विधायक या सांसद नहीं है, वह 3 सीटों की मांग कर रहे हैं, इसलिए यह गठबंधन संभव नहीं है। हम अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

 

 

इससे कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने साफ कर दिया था कि, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी। शीला ने कहा था, हमने राहुल जी को बताया कि AAP के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए। इस पर उन्होंने सहमति व्यक्त की। इसके बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको के बीच अनबन की खबर सामने आई थी। 

ऐसा कहा गया था कि पीसी चाको ने AAP के साथ गठबंधन की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि बाकि राज्यों में भी कांग्रेस सामान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन कर रही है, इसलिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन किया जाना चाहिए। दिल्ली कांग्रेस में अनबन की खबरें सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से यह साफ कर दिया था कि, कांग्रेस आप से गठबंधन नहीं करेगी। राहुल ने कहा था कि उन्हें दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत सुनिश्चित करनी है।

Tags:    

Similar News