हादसा: कर्नाटक के उडुपी में पहाड़ से टकराई टूरिस्ट बस, 9 यात्रियों की मौत, 31 घायल

हादसा: कर्नाटक के उडुपी में पहाड़ से टकराई टूरिस्ट बस, 9 यात्रियों की मौत, 31 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-15 18:07 GMT
हादसा: कर्नाटक के उडुपी में पहाड़ से टकराई टूरिस्ट बस, 9 यात्रियों की मौत, 31 घायल
हाईलाइट
  • बस में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों ने निकाला
  • ड्राइवर के नियंत्रण खोने से हुआ हादसा
  • मैसूर से माला की तरफ जा रही थी पर्यटकों से भरी बस

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक के उड्डपी जिले में पर्यटकों से भरी एक बस के पहाड़ से टकराने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई। घटना करीब शनिवार शाम करीब 6.30 बजे की है, इसमें 31 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

 

 

जानकारी अनुसार बस मैसूर से आ रही थी। इसी दौरान माला इलाके के पास ड्राइवर बस पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद यात्रियों से भरी बस सड़क से सटे पहाड़ से जा टकराई। बस में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों ने निकालकर नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। 

 

Tags:    

Similar News