उपचुनाव: जींद में 12 बजे तक 31 प्रतिशत तो रामगढ़ में 27% मतदान

उपचुनाव: जींद में 12 बजे तक 31 प्रतिशत तो रामगढ़ में 27% मतदान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-28 03:39 GMT
उपचुनाव: जींद में 12 बजे तक 31 प्रतिशत तो रामगढ़ में 27% मतदान
हाईलाइट
  • 2019 लोकसभा चुनाव के पहले आखिरी उपचुनाव
  • 31 जनवरी को घोषित होंगे तीनों सीटों के नतीजे
  • कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने झोंक रखी है ताकत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा की जींद, राजस्थान की रामगढ़ और तमिलनाडु की तिरवरूर सीट पर सोमवार को उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। दोपहर 12 बजे तक जींद में 31 प्रतिशत तो रामगढ़ में 27 प्रतिशत मतदान हुआ है। इन सीटों पर हो रहे चुनाव के नतीजे 31 जनवरी को घोषित होंगे। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ये आखिरी उपचुनाव हैं, ऐसे में इन चुनावों के परिणाम को भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हरियाणा की जींद सीट पर कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें दो महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। यहां कांग्रेस से रणदीप सिंह सुरजेवाला, भाजपा से डॉ. कृष्णलाल मिढ़ा, इनेलो से उम्मेद सिंह और सांसद दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय सिंह भी चुनावी मैदान में हैं। जींद विधानसभा में कुल 1,71,113 मतदाता मैदान में हैं, जिनमें 80 हजार महिलाएं हैं। यहां 158 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनेलो विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा के निधन के बाद ये सीट खाली थी।

राजस्थान में अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे चुनाव में 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और बसपा के बीच है। बीजेपी से सुखवंत सिंह, कांग्रेस ससे साफिया जुबेर खान तो बसपा से पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह मैदान में उतरे हैं। बसपा विधायक लक्ष्मण सिंह के निधन के बाद रामगढ़ सीट खाली हो गई थी। सीट पर 2.35 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.10 लाख महिलाएं हैं। चुनाव के लिए यहां पर 278 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। डीएमके सुप्रीमो एम. करुणानिधि के निधन के बाद से तमिलनाडु की तिरुवरूर सीट खाली है।

 

Live Updates

 

11.00 AM : जींद में 114 साल की बुजुर्ग महिला ने डाला वोट

 

10.30 AM : दिग्विजय चौटाला ने कहा, जनता लाएगी परिवर्तन

 

8.15 AM : सोमनाथ मंदिर पहुंचे सुरजेवाला

 

Similar News