मुंबई : गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए अमेरिका रवाना

मुंबई : गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए अमेरिका रवाना

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-07 02:39 GMT
मुंबई : गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए अमेरिका रवाना

डिजिटल डेस्क,मुंबई। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर बुधवार सुबह इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं। पर्रिकर मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से अमेरिका के लिए रवाना हुए। सोमवार को उन्हें इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

 

 

गौरतलब है कि सोमवार को इलाज के लिए मुंबई रवाना होने से पहले मनोहर पर्रिकर ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया था। इस वीडियों में उन्होंने लोगों से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। पर्रिकर ने संदेश में कहा कि मैं आप सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं। पिछले 15 दिन में आप लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की।आपने मुझे आशीर्वाद दिया, जिसके कारण मैं ठीक हुआ और पूरी तरह से ठीक होने के लिए मैं विदेश जा सकता हूं।


 

कैबिनेट सलाहकार समिति का गठन

पर्रिकर ने इलाज के लिए मुंबई जाने से पहले सीएम हाउस में वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक कर एक कैबिनेट सलाहकार समिति का भी गठन किया था। ये कैबिनेट सलाहकार समिति उनकी एबसेंस में प्रशासनिक निर्णय लेगी। इसके साथ ही पर्रिकर ने गोवा से रवाना होने से पहले राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से भी मुलाकात की थी।
 

15 फरवरी को भी हुए थे अस्पताल में भर्ती

बता दें कि मुख्यमंत्री को 15 फरवरी को लीलावती अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था,उन्हें पेट संबंधी समस्या हो रही थी। 22 फरवरी को उन्हें छुट्टी दी गई थी, इसके बाद उन्होंने यहां पहुंचकर राज्य का बजट पेश किया था। बता दें कि सीएम मनोहर पर्रिकर पेंक्रियाज से संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं। मुंबई से गोवा लौटने पर उन्होंने 22 फरवरी को ही राज्य विधानसभा में बजट पेश किया था। उस वक्त गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया था कि पर्रिकर को शरीर में जल की कमी की समस्या है।

Similar News