मप्र भाजपा में सर्कस के टाइगर बढ़े : अजय सिंह

मप्र भाजपा में सर्कस के टाइगर बढ़े : अजय सिंह

IANS News
Update: 2020-07-02 17:00 GMT
मप्र भाजपा में सर्कस के टाइगर बढ़े : अजय सिंह
हाईलाइट
  • मप्र भाजपा में सर्कस के टाइगर बढ़े : अजय सिंह

भोपाल, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान टाइगर अभी जिंदा है पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में सर्कस के टाइगरों की संख्या बढ़ गई है।

कांग्रेस नेता अजय सिंह ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा, भाजपा में अभी तक एक नेता अपने को टाइगर जिंदा है कहते थे, अब दगाबाज, पीठ पर छुरा भोंकने वाले भी अपने को टाइगर कह रहे हैं। टाइगर सामने से वार करता है।

उन्होंने शिवराज मंत्रिमंडल गठन में विंध्य क्षेत्र की घोर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने सबसे ज्यादा इस क्षेत्र से सीटें जीतीं और सबसे ज्यादा वे लोग मंत्री बने, जिन्होंने गद्दारी की है। धन और पद लोभी विंध्य की जनता पर भारी पड़े हैं। यही धोखा देना और दोमुंही बात करना ही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है।

सिंह ने कहा, आने वाले उपचुनावों में प्रदेश की जनता बता देगी कि सौदेबाजी की सरकार बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और तब टाइगर को पता चलेगा कि वह जिंदा तो है पर सर्कस से ज्यादा उसका कोई स्थान नहीं है।

Tags:    

Similar News