उप्र में बादलों की आवाजाही बरकरार, बारिश के आसार नहीं

उप्र में बादलों की आवाजाही बरकरार, बारिश के आसार नहीं

IANS News
Update: 2019-10-22 04:30 GMT
उप्र में बादलों की आवाजाही बरकरार, बारिश के आसार नहीं

लखनऊ, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित आस-पास के इलाके में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बादलों की आवाजाही बरकार रहेगी। पूर्वी हवाओं के कारण मौसम में नमी थी। लेकिन अब इसमें बदलाव देखा जा सकता है। उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं, जिससे नमी कम होगी।

मंगलवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 18 डिग्री, मेरठ का 17 डिग्री, फैजाबाद का 18 डिग्री, झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Tags:    

Similar News