मोदी सरकार के 4 साल पूरे, कांग्रेस मना रही ‘विश्वासघात दिवस’

मोदी सरकार के 4 साल पूरे, कांग्रेस मना रही ‘विश्वासघात दिवस’

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-26 07:45 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने एक ओर बीजेपी जश्न मना रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इसे "विश्‍वासघात दिवस" के रूप में मना रही है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार के कार्यकाल को "नाकाम" करार देते हुए आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार में सिर्फ जनता के साथ विश्वासघात किया गया है।

 

 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है।

 

 

मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल के खिलाफ कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।

 

 


अशोक गहलोत ने पीएम पर वार करते हुए कहा कि बेरोजगारी पर हम लगातार सवाल पूछते रहे हैं लेकिन मोदी सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है। किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुनी करने की बात करते हैं जबकि इनको जनादेश ही 2019 तक मिला हुआ है। एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, आदिवासी अत्याचार में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

 

 

देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

 

 


चंडीगढ़ में मोदी सरकार के विरोध में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने अपना सिर मुंडवाया।

 

 

 

बीएसपी चीफ मायावती ने कहा कि मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जो भी किया है, उसे ऐतिहासिक बताया है। मुझे लगता है इसीलिए उनकी सरकार में तेल के दाम ऐतिहासिक ऊंचे स्तर पर हैं। 

 

 

 

कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने कहा, पिछले चार सालों का निष्कर्ष है- मेरा भाषण ही मेरा प्रशासन है। उन्होंने कहा मोदी सरकार सभी मापदंडों पर पूरी तरह से तबाही साबित हुई है।

 

 

सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि मोदी सरकार ने 4 साल के कार्यकाल में अपने वादों से मुकरने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं किया है। येचुरी ने एक लेख में कहा है कि, पीएम मोदी ने अच्छे दिनों का वादा किया था, देश से वादा किया गया था कि ‘सबका साथ सबका विकास’ होगा, लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। उनके सभी वादे खोखले साबित हुए।

 

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने भी रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरा। पीएल पुनिया ने कहा मोदी सरकार से अपेक्षा थी कि वो काला धन वापस लेकर आएगी, किसानों को उनकी फसल का पूरा और उचित दाम मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बल्कि देश की जनता को विश्वासघात महसूस हो रहा है। इसी वजह से कांग्रेस विश्वासघात दिवस मना रही है।  

 

 

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इस प्रदर्शन की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, पीएम मोदी ने समाज के हर वर्ग के साथ विश्‍वासघात किया है। कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ पूरे देश में धरना प्रदर्शन और रैलियां करेगी। 

 

 

"विश्वासघात दिवस " के तहत देश के 20 शहरों में कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। कांग्रेस की प्रदेश यूनिटों को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

  

Similar News