Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 42 हजार नए पॉजिटिव केस, 41 हजार रिकवर हुए, 532 मरीजों की मौत

Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 42 हजार नए पॉजिटिव केस, 41 हजार रिकवर हुए, 532 मरीजों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-08-05 04:35 GMT
Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 42 हजार नए पॉजिटिव केस, 41 हजार रिकवर हुए, 532 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41
  • 869
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42
  • 797
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 532

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। आज भी 40 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 40 से ज्यादा लोग रिकवर हुए हैं। covid19india.org पर अपडेट आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 42 हजार 797 नए मरीजों की पहचान हुई, 41 हजार 869 ठीक हुए और 532 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को 30 हजार 85 और मंगलवार को 42 हजार 530 केस आए थे। फिलहाल देश में 4 लाख 4 हजार 648 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। 

भारत में अब तक 3 करोड़ 18 लाख 10 हजार 782 मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 3 करोड़ 9 लाख 67 हजार 223 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। 4 लाख 26 हजार 321 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज केरल राज्य में मिले हैं। बुधवार को यहां 22 हजार 414 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 108 संक्रमितों की मौत हुई। वहीं, मंगलवार को 23 हजार 676 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 37 लाख 55 हजार115 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 48 करोड़ 93 लाख 42 हजार 295 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16 लाख 64 हजार 30 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 47 करोड़ 48 लाख 93 हजार 363 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,797
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41,869
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 532
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.18 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.09 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.26 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.04 लाख

कहीं राहत, कहीं सख्ती
कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए देश के 8 राज्यों पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी में पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं, 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं

8 राज्यों मे ंकोरोना की R वैल्यू 1 पार
भारत के आठ राज्यों में कोरोनावायरस की आर वैल्यू 1 को पार गई है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। आर वैल्यू को आर फैक्टर भी कहते हैं। आर वैल्यू से पता चलता है कि एक कोविड-19 मरीज कितने लोगों को संक्रमित कर सकता है। आर वैल्यू का 1 को पार कर जाना कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर के दृष्टिकोण से चिंताजनक है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव, लव अग्रवाल ने कहा: भारत के आठ राज्यों में आर-वैल्यू अधिक है। जब भी यह वैल्यू एक से ऊपर होती है, तो इसका मतलब है कि केस की ट्रैजेक्टरी बढ़ रही है और इसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और भारत में औसतन 1.2 आर नंबर हैं। अग्रवाल ने कहा, केरल के 10 जिलों सहित 18 जिले ऐसे हैं जहां मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

ये 18 जिले छह राज्यों के हैं। इनमें से केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश कुल कोविड मामलों में 47.5 प्रतिशत का योगदान दे रहे हैं। इसके अलावा, 44 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से अधिक है। ये जिले केरल, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में हैं। 222 जिलों में मामलों की संख्या में कमी आई है। 1 जून को 279 जिले ऐसे थे जहां 100 से अधिक मामले सामने आए थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 57 जिलों में आ गई है।

Tags:    

Similar News