24 घंटे में मिले 30 हजार नए पॉजिटिव केस, 42 हजार मरीज रिकवर हुए, 290 लोगों की मौत

भारत में कोरोना 24 घंटे में मिले 30 हजार नए पॉजिटिव केस, 42 हजार मरीज रिकवर हुए, 290 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-09-07 04:00 GMT
24 घंटे में मिले 30 हजार नए पॉजिटिव केस, 42 हजार मरीज रिकवर हुए, 290 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए 40 हजार लोग
  • 24 घंटे में मिले कोरोना के 30 हजार पॉजिटिव केस
  • अकेले केरल राज्य में मिले 19 हजार कोरोना संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में केस बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 30 हजार 164 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 42 हजार 946 लोग इस महामारी से रिकवर हुए हैं। वहीं, 290 लोगों की जान चली गई। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 85 हजार 934 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 30 लाख 57 हजार 320 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 22 लाख 17 हजार 462 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। 4 लाख 41 हजार 75 लोगों की मौत हो चुकी है।  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 26 हजार 56 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 53 करोड़ 31 लाख 89 हजार 348 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

बता दें कि अकेले केरल राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 19 हजार 688 नए मामले सामने आए और 135 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। इस दौरान 28 हजार 561 लोग डिस्चार्ज हुए। यहां पॉजिटिविटी दर 16.71 प्रतिशत है। केरल में बढ़ते कोरोनावायरस के मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया है।

Tags:    

Similar News