Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 41 हजार नए मरीज, 39 हजार ठीक भी हुए, 578 की मौत

Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 41 हजार नए मरीज, 39 हजार ठीक भी हुए, 578 की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-15 04:45 GMT
Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 41 हजार नए मरीज, 39 हजार ठीक भी हुए, 578 की मौत
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39
  • 289
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41
  • 755
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 578

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी का असर कम हुआ है। एक्टिव केस घटने लगे हैं। रिकवरी तेजी से बढ़ रही है। नए कोरोना केस में 50 हजार से कम आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 41 हजार 759 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 39 हजार 293 मरीजों को रिकवर किया गया है। इस दौरान 578 मरीजों की जान भी गई है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 9 लाख 86 हजार 807 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 3 करोड़ 1 लाख 36 हजार 487 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। जबकि 4 लाख 12 हजार 19 मरीजों की जान जा चुकी है। फिलहाल देश में 4 लाख 26 हजार 18 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 97.28% हुआ। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.15% है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34 लाख 97 हजार 58 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 39 करोड़ 13 लाख 40 हजार 491 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19 लाख 43 हजार 488 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 43 करोड़ 80 लाख 11 हजार 958 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41,759
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,293
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 578
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.09 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.01 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.12 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.26 लाख

बता दें कि कोरोनवायरस संक्रमण को लेकर भारत के आठ राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। वहीं, 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

 

Tags:    

Similar News