24 घंटे में मिले 27 हजार नए मरीज, 34 हजार रिकवर हुए, 385 लोगों की मौत

भारत में कोरोना 24 घंटे में मिले 27 हजार नए मरीज, 34 हजार रिकवर हुए, 385 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-09-22 03:06 GMT
24 घंटे में मिले 27 हजार नए मरीज, 34 हजार रिकवर हुए, 385 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत - 385
  • 24 घंटे में मिले कोरोना केस - 24
  • 323
  • 24 घंटे में रिकवर हुए मरीज - 34
  • 145

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। एक्टिव केस घटने लगे हैं। नए केस में भी कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, रिकवरी रेट पहले से बेहतर हो रहा है। covid19india.org वेबसाइट द्वारा सुबह 8 बजे तक जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 27 हजार 323 लोगों की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 34 हजार 145 मरीज रिकवर हुए हैं। इस दौरान 385 लोगों की मौत भी हुई है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 35 लाख 30 हजार 77 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 3 करोड़ 27 लाख 76 हजार 207 लोगों को रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 4 लाख 45 हजार 801 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 2 लाख 95 हजार 107 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 82 करोड़ के पार पहुंचा। आज शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 68 लाख से ज़्यादा डोज़ लगाई गईं।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति 

  • 24 घंटे में मिले कोरोना केस - 24,323
  • 24 घंटे में रिकवर हुए मरीज - 34,145
  • 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत - 385
  • देश में एक्टिव कोरोना मरीज - 2,95,107
  • अब तक देश में कोरोना संक्रमित - 3,35,30,077
  • अब तक कोरोना से रिकवर हुए - 3,27,76,207
  • अब तक कोरोना से हुई मौतें -4,45,801
     
Tags:    

Similar News