Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में मिले 59 हजार नए मरीज, 1.17 ठीक हुए, 2,732 लोगों की मौत

Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में मिले 59 हजार नए मरीज, 1.17 ठीक हुए, 2,732 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-06-15 02:23 GMT
Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में मिले 59 हजार नए मरीज, 1.17 ठीक हुए, 2,732 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • भारत में 24 घंटे में 1 लाख 17 हजार 232 मरीज कोरोना से ठीक हुए
  • भारत में 24 घंटे में कोरोनावायरस से 2
  • 732 लोगों की मौत हुई
  • भारत में 24 घंटे में मिले कोरोनावायरस के 59 हजार नए केस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होता जा रहा है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 8 हजार 547 पर पहुंच गई है। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। नए मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 59 हजार 958 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 1 लाख 17 हजार 232 अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान 2 हजार 732 लोगों की मौत भी हुई है। 

देश में कोरोनावायरस महामारी से अब तक 2 करोड़ 95 लाख 70 हजार 35 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 82 लाख 72 हजार 780 लोग ठीक हो चुके हैं। इस महामारी ने 3 लाख 77 हजार 61 लोगों की जान ले ली है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 9 लाख 8 हजार 547 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। ये सभी आंकड़े covid19india.org से सुबह 7 बजे अपडेट किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स की कोविड-19 वैक्सीन 90 प्रतिशत तक असरदार, रेफ्रिजरेटर के तापमान पर स्टेर किया जा सकता है

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • 24 घंटे में कुल नए केस आए: 59,958
  • 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.13 लाख
  • 24 घंटे में कुल मौतें: 2,732
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.95 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.82 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.77 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 9.08 लाख
 

देश के इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदी
हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

देश के इन राज्यों में लॉकडाउन में राहत 
बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

कोरोनावायरस अपडेट्स

  • पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों को 1 जुलाई तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। हालांकि, जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।
  • कोरोना के घटते केसों के बीच देश अब अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की देखरेख वाले सभी स्मारक और म्यूजियम 16 जून से खोल दिए जाएंगे। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से यह जानकारी दी गई है।
  • दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V लगाने की शुरुआत की जाएगी। यहां अब तक सिर्फ कोवीशील्ड और कोवैक्सिन लगाई जा रही थी।
  • पुडुचेरी सरकार ने लॉकडाउन 21 जून मध्यरात्रि तक बढ़ाया, नए मामलों में कमी के साथ कुछ प्रतिबंधों में ढील दी गई है। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू पहले से लागू है।
  • कोरोना समाप्त नहीं हुआ है पर उसकी गति कम हुई है। कोविड टेस्ट जितने पीक के वक्त हो रहे थे उतने टेस्ट आगे भी होते रहेंगे। बच्चों के लिए पीडियाट्रिक वार्ड बनाएंगे। 1-3 जुलाई को राज्य में वैक्सीनेशन का जन अभियान चलाया जाएगा: मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग, कैबिनेट मीटिंग के बाद

यहां कोरोना नियमों का उल्लंघन
 

महाराष्ट्र

मध्य प्रदेश

 

 

Tags:    

Similar News