नृत्यांगना सलोनी मल्लिक ने विद्यापति गीतों को किया जीवंत

नृत्यांगना सलोनी मल्लिक ने विद्यापति गीतों को किया जीवंत

IANS News
Update: 2019-12-23 17:30 GMT
नृत्यांगना सलोनी मल्लिक ने विद्यापति गीतों को किया जीवंत

पटना, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। चर्चित कथक नृत्यांगना सलोनी मल्लिक ने बिहार की राजधानी के राजीव नगर में आयोजित विद्यापति स्मृति पर्व समारोह में कथक नृत्य की भंगिमाओं से महाकवि विद्यापति की रचनाओं को जीवंत किया।

प्रख्यात कथक नृत्यांगना नीलम चौधरी की शिष्या सलोनी ने आयोजन के पहले दिन कवि कोकिल विद्यापति की रचना जय जय भैरवि और दूसरे दिन सखि की पूछसि अनुभव मोय पर आधारित कथक नृत्य से समां बांधा। वहीं, सलोनी की मां गायिका निवेदता मल्लिक ने अपने सुमधुर स्वर में विद्यापति गीतों के गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

समारोह में बिहार सरकार के मंत्री विनोद नारायण झा और क्षेत्रीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया के साथ प्रसिद्ध कथा-लेखिका उषा किरण खान भी उपस्थित थीं।

इस 21 और 22 दिसंबर को हुए इस आयोजन में दूसरे दिन रोहिणी रमण झा लिखित और क्षमाकांत ठाकुर निर्देशित मैथिली नाटक मोन पड़ैए : भाग-2 का मंचन किया गया। मुख्य कलाकारों में अंकित झा, बैजू झा, नवति व स्नेहा ठाकुर शुमार थे।

Tags:    

Similar News