दीपेंद्र हुड्डा का विवादित बयान,कहा-बीजेपी का समर्थन करने वाले निर्दलीय विधायकों को जनता जूते से मारेगी

दीपेंद्र हुड्डा का विवादित बयान,कहा-बीजेपी का समर्थन करने वाले निर्दलीय विधायकों को जनता जूते से मारेगी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-25 07:39 GMT
दीपेंद्र हुड्डा का विवादित बयान,कहा-बीजेपी का समर्थन करने वाले निर्दलीय विधायकों को जनता जूते से मारेगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। भाजपा 40 सीट जीतने के बाद सरकार बनाने का दावा कर रही है। सात निर्दलीय विधायकों ने भी बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस बीच कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने भाजपा को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों पर अपनी भड़ास निकाली है।

उन्होंने कहा कि जो निर्दलीय विधायक मनोहर लाल खट्टर सरकार का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वह अपने हाथों से अपनी ही कब्र खोद रहे हैं। वे जनता का भरोसा बेच रहे हैं। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्हें जूते से मारेगी। 

 

चुनाव से पहले भी दीपेंद्र हुड्डा ने कई ट्वीट किए थे। उन्होंने कहा था कि जनता खट्टर सरकार का घमंड तोड़ने वाली है।

बता दें हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। भाजपा 40 सीटों के साथ सबसे बड़े पार्टी है, लेकिन बहुमत से 6 सीट चूक गई। कांग्रेस 31 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। इंडियन नेशनल लोकदल से अलग होकर बनी जननायक जनता पार्टी ने 10 सीटों पर कब्जा किया है। इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी को एक-एक सीट पर जीत मिली है। वहीं सात निर्दलीय विधायकों भी जीते हैं। हरियाणा में  जननायक जनता पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार किंगमेकर की भूमिका में हैं। 

 

Tags:    

Similar News