सनकी युवक ने 'महिला प्रोफेसर' को पकड़ा और करने लगा 'हस्तमैथुन'
सनकी युवक ने 'महिला प्रोफेसर' को पकड़ा और करने लगा 'हस्तमैथुन'
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक 32 वर्षीय महिला प्रोफेसर के साथ छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। राजधानी के पॉश और व्यस्त इलाके में महिला एक लैंग्वेज इंस्टिट्यूट में प्रोफेसर है। लंच के बाद महिला इंस्टिट्यूट की छत पर टहलने आई थी। इसी दौरान करीब 25 वर्षीय नकाब पोश युवक आया और महिला को जबरन पकड़कर उसके सामने ही हस्तमैथुन करने लगा। विरोध करने पर आरोपी मोबाइल छीनकर भाग गया।
पुलिस ने इस मामले की जानकारी शनिवार को दी है। जबकि घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। महिला सीढ़ियों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी की पहचान नहीं कर पाई। फुटेज में एक आदमी तो दिख रहा है लेकिन उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया। कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है।
पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार घटना राजधानी के पॉश और व्यस्त इलाके कहे जाने वाले कनॉट प्लेस की है। पीड़िता एक लैंग्वेज इंस्टिट्यूट में काम करती है। घटना के वक्त उनका ब्रेक था। वह अपने ऑफिस की छत पर जा रही थी। तभी वह आरोपी युवक उसके पीछे लग गया। महिला ने कहा कि वह छत पर आ गई और फोन पर बात करने लगी। वह शख्स भी उसे दूर से खड़ा होकर घूर रहा था।
वह फोन पर बात करने का नाटक कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह उसे घूर रहा था और उसके स्तनों की ओर इशारा कर रहा था, जिससे वह असहज हो गई। महिला ने बात खत्म की और उससे पूछा कि क्या कोई दिक्कत है। इस पर उस नकाबपोश शख्स ने महिला से कहा कि वह अपनी जगह पर खड़ी रहे, वहां से हिले नहीं। फिर आरोपी ने अचानक अपनी पेंट की ज़िप खोली और प्राइवेट पार्ट बाहर निकाल कर हस्तमैथुन करने लगा।
पीड़िता ने एफआईआर में कहा है कि उसने आरोपी को धमकी दी कि वे पुलिस को फोन कर रही हैं इसके बाद भी आरोपी ने उन्हें वहां से जाने से बलपूर्वक रोका और हस्तमैथुन करने लगा। जब महिला ने डायल 100 पर कॉल करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गया। महिला चिल्लाने लगी तो उसकी आवाज सुनकर इमारत में मौजूद लोग अपने कार्यालयों से बाहर निकल आए। तब तक आरोपी मौके से भाग चुका था।