मुंबई के क्रिस्टल टॉवर में लगी भीषण आग, 4 की मौत, 16 घायल

मुंबई के क्रिस्टल टॉवर में लगी भीषण आग, 4 की मौत, 16 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-22 04:52 GMT
मुंबई के क्रिस्टल टॉवर में लगी भीषण आग, 4 की मौत, 16 घायल
हाईलाइट
  • दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद।
  • बिल्डिंग के तीन फ्लोर तक पहुंची आग।
  • मुंबई के क्रिस्टल टावर में लगी भीषण आग।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के परेल इलाके में हिंदमाता सिनेमा के पास क्रिस्टल टावर की 16 वीं मंजिल पर बुधवार को अचानक आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां घंटो मशक्कत करती रही। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की वजह बताई जा रही है। 16वीं मंजिल में लगी आग धीरे-धीरे 12वें फ्लोर तक पहुंच गई थी। आग पर काबू पाने के लिए क्रेन का सहारा लिया गया।

 

 

केईएम अस्पताल के डीन अवनीश एन. सुपे ने बताया अस्पताल में कुल 20 लोग लाए गए थे, जिसमें से चार मृत थे। बाकी 16 लोग घायल थे, जिनमें 10 पुरुष और 6 महिलाएं थीं।

 

 

4 साल पहले परेल इलाके में बनी इस बिल्डिंग की 16वीं मंजिल पर यह हादसा हुआ। आग लगने के बाद लोगों को बिल्डिंग से निकाला गया। लोगों को निकालने के लिए क्रेन का  भी सहारा लिया गया। इससे पहले मुंबई के चेंबूर में भारत पेट्रोलियम की एक रिफाइनरी के ब्व्यालर में विस्फोट के बाद आग लगने से कम से कम 43 लोग जख्मी हो गए थे। 

 

 

 

 

राजधानी दिल्ली में भी बुधवार को आग की एक घटना समाने आई। यहां मंडी हाउस के पास AC प्लांट में आग लगी। जिस पर काबू पाने के लिए दमकल की 4 गाड़ियां घंटों तक मशक्कत करती रही।

 

 

 

 

Similar News