मध्यप्रदेश के पूर्व CM कैलाश जोशी का निधन, मोदी-शाह ने जताया शोक

मध्यप्रदेश के पूर्व CM कैलाश जोशी का निधन, मोदी-शाह ने जताया शोक

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-24 08:03 GMT
मध्यप्रदेश के पूर्व CM कैलाश जोशी का निधन, मोदी-शाह ने जताया शोक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश चंद्र जोशी का रविवार को निधन हो गया। जोशी मध्यप्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री थे, जो एक गैर कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में अपने जीवन की अंतिम सांस ली। जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करते हुए जोशी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं वयक्त की हैं।

पीएम मोदी ने जोशी की आत्मशांति की प्रार्थना करते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि "कैलाश जोशी जी एक ऐसे शूरवीर थे जिन्होंने मध्यप्रदेश के विकास में एक मजबूत योगदान दिया। उन्होंने मध्य भारत में जनसंघ और भाजपा को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की और एक प्रभावी विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से पीड़ा हुई है और उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"

 

वहीं अमित शाह ने भी अपने ट्वीट में लिखा कि "मुझे कैलाश जोशी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वह एक जमीन से जुड़े नेता थे, जो सदैव जनता के हितों के लिए प्रयासरत रहे। मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।"

 

 

 

Tags:    

Similar News