केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-01 08:48 GMT
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे
हाईलाइट
  • गिरिराज सिंह ने कहा
  • सरकार ने मवेशियों में लिंग निर्धारित करने वाली तकनीक शुरू करने की योजना बनाई है
  • नई तकनीक के इस्तेमाल से आने वाले समय में मादा गायों का ही जन्म होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, सरकार ने मवेशियों में लिंग निर्धारित करने वाली तकनीक शुरू करने की योजना बनाई है। इस तकनीक के इस्तेमाल से आने वाले समय में सिर्फ मादा गायों का ही जन्म होगा। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि, हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे।

 

मदर डेयरी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, नई तकनीक से अब मादा गायों का ही जन्म होगा। इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा, गर्भाधान के माध्यम से आने वाले दिनों में जो बछड़ें पैदा होंगे, वे केवल मादा होंगे। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि, मार्च में उत्तराखंड सेक्स सॉर्टेड सीमन का उत्पादन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया, इससे मादा गाय के जन्म की 90 प्रतिशत आशंका बढ़ जाती है। जो गाय दूध देना बंद कर देंगी, उन्हें IV भ्रूण उन्नत तकनीक के माध्यम से अधिक उत्पादक बनाया जाएगा। 

उन्होंने कहा, कई लोगों को आश्चर्य होगा कि, गाय कि फैक्ट्री कैसे लगेगी। गिरिराज ने कहा, आप जानते हैं सरोगेट मदर के बारे में जो गाय दूध देने वाली नहीं रहेगी उनके अंदर 20 लीटर दूध देने वाली गाय का आईवीएफ और भी कई आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेंगे। गिरिराज सिंह ने नितिन गडकरी के संतरा मावा बर्फी बनाने के आइडिया की भी जमकर तारीफ की।

Tags:    

Similar News