मप्र में नोटों से बनी सरकार : कमल नाथ

मप्र में नोटों से बनी सरकार : कमल नाथ

IANS News
Update: 2020-09-30 15:01 GMT
मप्र में नोटों से बनी सरकार : कमल नाथ
हाईलाइट
  • मप्र में नोटों से बनी सरकार : कमल नाथ

मंदसौर, 30 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की सरकार वोट नहीं, नोटों से बनी सरकार है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने बुधवार को मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित सभा में कहा, मैं प्रदेश की जनता से अपील करता हूं प्रदेश में लोकतंत्र, प्रजातंत्र व संविधान की रक्षा के लिए आगे आए। आप प्रदेश का कैसा भविष्य चाहते हैं, वोट से बनी सरकार या नोट से बनी सरकार, यह आपको तय करना है। इनका बस चलेगा तो पंचायत का चुनाव भी नहीं कराएंगे, बोली लगाकर आपके सरपंच का चुनाव भी हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता ने हम पर विश्वास किया था, 15 वर्ष बाद हमें प्रदेश सौंपा था। शिवराज सिंह चौहान ने जो प्रदेश हमें सौंपा था, वह किसानों की आत्महत्या में, बेरोजगारी में, भ्रष्टाचार में नंबर वन था और खुद को मामा कहने वाले शिवराज के राज में प्रदेश महिलाओं के अत्याचार में भी नंबर वन था। कांग्रेस सरकार ने 15 माह में किसानों की आर्थिक मजबूती, युवाओं को रोजगार को लेकर कई काम किए। प्रदेश की एक नई तस्वीर बनाने का काम किया, क्योंकि भाजपा सरकार में प्रदेश की पहचान माफियाओं से और मिलावटखोरों से थी।

कमल नाथ ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने बाबासाहब डॉ.अंबेडकर के बनाए हुए संविधान के साथ भी खिलवाड़ किया, सौदेबाजी व बोली से सरकार बना ली लेकिन इस चुनाव के बाद हम दीपावली साथ में मनाएंगे।

इस अवसर पर सभा को पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, नरेंद्र नाहटा, सुभाष सोजतिया आदि ने भी संबोधित किया।

एसएनपी/एसजीके

Tags:    

Similar News