विवादों से भरा रहा है डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम का जीवन

विवादों से भरा रहा है डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम का जीवन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-24 10:51 GMT
विवादों से भरा रहा है डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम का जीवन

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। धार्मिक गुरु और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम को कौन नहीं जानता है। आज उनके खिलाफ साध्वी से रेप केस में कोर्ट का फैसला आएगा। जिस कारण लाखों की संख्या में उनके समर्थक पंचकुला पहुंच गए हैं। हरियाणा-पंजाब पुलिस को आशंका है कि उनके समर्थक फैसले पर निर्णय आने के बाद राज्य में उपद्रव मचा सकते हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर प्रशासन ने हर तरफ फोरस को तैनात कर दिया है। डेरा प्रमुख को लेकर जितने लोग उतनी ही बातें होती हैं। उनके समर्थक उन्हे चमत्कारिक गुरु मानते हैं। उनका दावा है कि वह लाइलाज बीमारी को भी पल भर भी ठीक कर देते हैं। समर्थकों के मन में उनको लेकर इतनी आस्था है कि वह राम रहीम के खिलाफ कुछ भी सुन नहीं सकते हैं। 

वैसा देखा जाए तो राम रहीम की जिंदगी रहस्य से भरी हुई है। राम रहीम की जिंदगी जितनी सामने से दिखती है उतनी ही अलग पर्दे के पीछे से भी है। आज हम आपको राम रहीम के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बाते बताएंगे जो शायद ही कोई जानता होगा।

  •  जिस डेरा के प्रमुख राम रहीम हैं वो डेरा 1948 में साह मस्ताना जी ने स्थापित किया था जिसके आज लाखों अनुयायी हैं और पूरे देश में इनके 50 से भी ज्यादा आश्रम हैं। 
  • बाबा राम रहीम मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं। उन्होंने 1990 में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख के रूप में डेरे को संभाला।
  • डेरा की ओर से हरियाणा के सिरसा में एक अस्पताल खुलवाया गया है। जहां लोगों का सस्ते में इलाज किया जाता है। साथ ही सामाजिक कार्यों, ब्लड डोनेशन और गरीबों के लिए मदद आदि मुहैया करवाया जाता है।
  • 2002 में बाबा राम रहीम पर अपने ही आश्रम की साध्वियों के साथ रेप करने का आरोप लगा है।
  • बाबा राम रहीम साल 2007 में एक बहुत बड़े विवाद में घिर गए थे। दरअसल उनको एक विज्ञापन में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के लिबास में दिखाया गया था। सिख संगठन तभी से उनके खिलाफ हैं।
  • डेरा प्रमुख पर 400 साधुओं को नपुंसक बनाने का भी केस दर्ज है। इसके पीछे वजह बताई गई थी कि ऐसा करने से लोग प्रभु को महसूस कर सकेंगे। 
  • सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा के पूर्व मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में भी बाबा पर आरोप है। हत्या और रेप के इन मामलों की जांच सीबीआई कर रही है।
  • डेरा सच्चा सौदा संत गुरमीत राम रहीम ने मैसेंजर ऑफ गॉड(MSD) फिल्म बनाई है। जिसमें उन्होंने खुद अभिनय किया है। इस फिल्म के दो पार्टस आ चुके हैं। राम रहीम इन फिल्मों को उनके समर्थकों के बीच काफी पसंद किया गया था। फिल्म में बाबा का सुपर अवतार दिखाया गया है जिसमें वह गलत काम करने वाले लोगों का सफाया कर देते हैं।
  • डेरा प्रमुख पर आरोप है कि वह अपने आश्रम में निजी सेना को प्रशिक्षण भी देते हैं।
  • डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का दावा हैं कि वह कई विधाओं को जानते हैं। जैसे हीप हॉप, फ्यूज़न, फोक, जैज, रैप, साथ ही 107 कॉन्सर्ट में हिस्सा ले चुके हैं और 32 खेलों में उनको महारत हासिल है।

Similar News