निर्भया कांड के दोषियों की फांसी टली

निर्भया कांड के दोषियों की फांसी टली

IANS News
Update: 2020-01-31 13:30 GMT
निर्भया कांड के दोषियों की फांसी टली
हाईलाइट
  • निर्भया कांड के दोषियों की फांसी टली

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के चार दोषियों को फांसी लगने के लगभग 12 घंटे पहले दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को तिहाड़ जेल प्रशासन से इन दोषियों को अगले आदेश तक फांसी नहीं देने को कहा।

अतरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेद्र राणा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि फांसी को अगले आदेश तक के लिए टाला जाता है।

अदालत ने शुक्रवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ जारी मौत के वारंट को निष्पादित नहीं करने का निर्देश दिया।

इन चारों को शनिवार सुबह छह बजे फांसी दी जानी थी।

Tags:    

Similar News