बापू पर हेगड़े की टिप्पणी से लोकसभा में हंगामा, विपक्ष का बहिर्गमन

बापू पर हेगड़े की टिप्पणी से लोकसभा में हंगामा, विपक्ष का बहिर्गमन

IANS News
Update: 2020-02-04 09:30 GMT
बापू पर हेगड़े की टिप्पणी से लोकसभा में हंगामा, विपक्ष का बहिर्गमन
हाईलाइट
  • बापू पर हेगड़े की टिप्पणी से लोकसभा में हंगामा
  • विपक्ष का बहिर्गमन

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। महात्मा गांधी पर भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने मंगलवार को लोकसभा में विरोध प्रदर्शन किया और वॉकआउट किया।

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कांग्रेस पर गांधी का नकली अनुयायी होने का आरोप लगाया।

शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ पूरे देश में महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को गाली दी जा रही है, जिनकी दुनिया भर में पूजा की जाती है।

चौधरी ने कहा, वे भगवान राम के उपासक की आलोचना कर रहे हैं। वह पूरी दुनिया के लिए एक पिता की तरह हैं।

वहीं जोशी ने कहा कि भाजपा नेताओं ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए मार्च निकाला।

उन्होंने कहा, वे अनावश्यक रूप से इसे एक मुद्दा बना रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि संबंधित सदस्य ने अवगत कराया है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था और इसके लिए खेद व्यक्त करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा, भाजपा के लोग महात्मा गांधी के असली अनुयायी हैं। ये लोग सोनिया गांधी और राहुल, महात्मा गांधी के नकली अनुयायी हैं।

इस पर चौधरी ने कहा कि उन्होंने पार्टी के नेताओं के बारे में जोशी से इस तरह की टिप्पणी की उम्मीद नहीं की थी।

चौधरी ने कहा कि वे सदन से बाहर जा रहे हैं, क्योंकि सरकार हेगड़े की टिप्पणी का बचाव कर रही है।

Tags:    

Similar News