हिमाचल में बीजेपी ने कांग्रेस से सत्ता छीनी, जानिए कौन किस सीट से जीता

हिमाचल में बीजेपी ने कांग्रेस से सत्ता छीनी, जानिए कौन किस सीट से जीता

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-18 02:26 GMT
हिमाचल में बीजेपी ने कांग्रेस से सत्ता छीनी, जानिए कौन किस सीट से जीता

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश के चुनावों के नतीजे अब साफ हो गए हैं, सीएम पद के लिए प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर सीट से हार गए। प्रदेश में भी कांग्रेस की सत्ता का महल बिखर गया है। हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को जीत हासिल हुई है। हिमाचल में 68 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। सूबे में बीजेपी को 44 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली है, कम्मुनिस्ट पार्टी को एक जबकि निर्दलीय उम्मीदवार को 2 सीट पर जीत हासिल हुई है । 

हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को 13वीं विधानसभा के लिए मतदान हुए थे, 40 दिनों के लंबे इंतजार के बाद चुनाव के साथ ही नतीजे आ रहें हैं। राजधानी शिमला स्थित BJP कार्यालय में विधानसभा चुनाव 2017 में BJP की जीत पर पार्टी कार्यकर्ता ने मनाया जश्न।

शिमला के ठियोग से सीपाआईएम के प्रत्याशी राकेश सिंघा जीते है। कांग्रेस की यह परंपरागत सीट कही जाती है। आठ बार से यहां कांग्रेस की विद्या स्टोक्स विधायक रही थीं। हालंकि इस बार उनका नामांकन खारिज हो गया था।

सीएम वीरभद्र सिंह ने हार मानते हुए कहा कि "जीतना और हराना जनता की मर्जी, पूरी उम्मीद थी हम जितेंगे, लेकिन कांग्रेस हार गई। मैं छह बार का सीएम रह चुका हूं, भावुक होने वाली कोई बात नहीं है।"

कांग्रेस की दोनों प्रदेशों में हार पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले "मैं अभी कुछ नहीं बोलूंगा, राहुल गांधी अभी-अभी अध्यक्ष बने हैं, लेकिन "सिर मुड़ाते ही ओले पड़ गए"

विजेताओं की सूची 

हरौली विधानसभा सीट: कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री जीते
जसवान परागपुर विधानसभा सीट: बीजेपी बिकराम सिंह जीते
धर्मशाला विधानसभा सीट: बीजेपी के किशन कपूर जीते
दून विधानसभा सीट: बीजेपी के परमजीत सिंह जीते
चोपाल विधानसभा सीट: बीजेपी के बलवीर शर्मा जीते
डलहौजी विधानसभा सीट: कांग्रेस की आशा कुमारी जीतीं
करसोग विधानसभा सीट: बीजेपी के हीरालाल जीते
चिंतपुर्नि विधानसभा सीट: बीजेपी के बलवीर सिंह जीते
चंबा विधानसभा सीट: बीजेपी के बिकाराम सिंह जीते
बिलासपुर भारमर विधानसभा सीट: बीजेपी के जियालाल जीते
पच्छाड विधानसभा सीट: बीजेपी के सुरेश कुमार कश्यप जीते
पालमपुर विधानसभा सीट: कांग्रेस के आशीष बुटेल जीते
जुब्बल विधानसभा सीट: बीजेपी के नरेंद्र बरागता जीते
कांगड़ा विधानसभा सीट: कांग्रेस के पवनकुमार काजल की जीत
अन्नी विधानसभा सीट: बीजेपी के किशोरी लाल जीते
कसुमपति विधानसभा सीट: कांग्रेस की अनिरुद्ध सिंह जीते
शिमला विधानसभा सीट: बीजेपी के सुरेश भारद्वाज जीते
मंडी विधानसभा सीट: बीजेपी के अनिल शर्मा जीते
श्री नैना देवीजी विधानसभा सीट: कांग्रेस के रामलाल ठाकुर जीते
श्री रेणुका जी विधानसभा सीट: कांग्रेस के विनय कुमार जीते
उना विधानसभा सीट: कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा जीते
चुराह विधानसभा सीट: बीजेपी के हंसराज जीते
जुब्बल विधानसभा सीट: बीजेपी के नरेंद्र बरागता जीते
नलगढ विधानसभा सीट: कांग्रेस के लक्षविंदर सिंह राणा जीते
नुरपुर विधानसभा सीट: बीजेपी के राकेश पथानिया जीते
सुंदरनगर विधानसभा सीट: बीजेपी के राकेश कुमार जीते
अर्की विधानसभा सीट: कांग्रेस के वीरभद्र जीते
बैजनाथ विधानसभा सीट: बीजेपी के मुल्कराज जीते
बाल विधानसभा सीट: बीजेपी के इंदरसिंह जीते
भटियाट विधानसभा सीट: बीजेपी के बिकाराम सिंह जीते
जयसिंहपुर विधानसभा सीट: बीजेपी के रवींद्र धीमन जीते
रोहरु विधानसभा सीट: कांग्रेस के मोहन लाल बराकता जीते
सरकाघाट विधानसभा सीट: भाजपा के इंदर सिंह जीते
बंजर विधानसभा सीट: बीजेपी के सुरेंदर शौरी जीते
भारमर विधानसभा सीट: बीजेपी के जियालाल जीते
सोलांन विधानसभा सीट: कांग्रेस के धनीराम जीते
दरंग विधानसभा सीट: बीजेपी के जवाहर ठाकुर जीते
धरमपुर विधानसभा सीट: बीजेपी के महेंद्र सिंह जीते
देहरा विधानसभा सीट: निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह जीते
ठियोग विधानसभा सीट: माकपा के राकेश सिंघा जीते
भटियाट विधानसभा सीट: बीजेपी के बिकाराम सिंह जीते
शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट: कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह जीते
घुमारविन विधानसभा सीट: बीजेपी के राजिंदर गर्ग जीते
सरकाघाट विधानसभा सीट: भाजपा के इंदर सिंह जीते
कुल्लू विधानसभा सीट: कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर जीते
नचान विधानसभा सीट: बीजेपी के विनोद कुमार जीते
सेरज विधानसभा सीट: बीजेपी के जयराम ठाकुर जीते
शिल्लाइ विधानसभा सीट: कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान जीते
गागरेट विधानसभा सीट: बीजेपी के राजेश ठाकुर जीते
कसौली विधानसभा सीट: बीजेपी के राजीव सैजल जीते
मनाली विधानसभा सीट: बीजेपी के गोविंद सिंह ठाकुर जीते
पाओंता विधानसभा सीट: बीजेपी के सुखराम जीते
रोहरु विधानसभा सीट: कांग्रेस के मोहन लाल बराकता जीते
जुब्बल विधानसभा सीट: बीजेपी के नरेंद्र बरागता जीते
कांगड़ा विधानसभा सीट: कांग्रेस के पवनकुमार काजल की जीत
रामपुर विधानसभा सीट: कांग्रेस के नंदलाल जीते
किन्नौर विधानसभा सीट: कांग्रेस के जगत सिंह नेगी जीते
लाहौलन विधानसभा सीट: बीजेपी के डॉक्टर रामलाल जीते

Similar News