IND-BAN: दूसरी पारी में भी लड़खड़ाया बांग्लादेश, भारत जीत से चार विकेट दूर

IND-BAN: दूसरी पारी में भी लड़खड़ाया बांग्लादेश, भारत जीत से चार विकेट दूर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-23 10:34 GMT
IND-BAN: दूसरी पारी में भी लड़खड़ाया बांग्लादेश, भारत जीत से चार विकेट दूर

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कप्तान विराट कोहली की एक और शतकीय पारी के दम पर भारत ने यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे दिन-रात टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को पहले सत्र का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश पर 183 रनों की बढ़त ले ली है। भारत ने पहले ही दिन बांग्लादेश को पहली पारी में 106 रनों पर ढेर कर दिया था। दूसरे दिन पहले सत्र तक का खेल होने तक मेजबान टीम ने चार विकेट खोकर 289 रन बना लिए हैं। कोहली 130 रनों पर नाबाद हैं। यह कोहली का टेस्ट में कुल 27वां शतक है। उनके साथ रवींद्र जडेजा 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैच के ताजा अपडेट जानने के लिए बने रहें bhaskarhindi.com के साथ...

Live Upadate:

- उमेश यादव ने तैजुल इस्लाम को आउट कर भारत को छठा विकेट दिलाया। इस विकेट के साथ ही आज के दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत अब जीत से बस चार विकेट दूर है। दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 6 विकेट खोकर 152 रन बना लिए हैं। वो अभी भी भारत से 89 रन पीछे है, जबकि भारत यह मैच जीतने से बस चार विकेट दूर है।

- इशांत शर्मा ने इस बार इमरुल कायेस को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया। बांग्लादेश का स्कोर इस समय 13-4 है।

- भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी। इशांत शर्मा के बाद उमेश यादव ने भी टीम को सफलता दिलाते हुए बांग्लादेश का स्कोर 9-3 कर दिया। उमेश ने मोहम्मद मिथुन 6 रन के स्कोर पर मोहम्मद शमी के हाथों कैच कराया।

 

 

- टी-ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है। बांग्लादेश ने 7-2 के स्कोर से पारी आगे बढ़ाई है। वह भारत से अभी 234 रन पीछे हैं। 

- कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन का टी-ब्रेक हो गया है। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 7 रन बना लिए हैं। वह अभी भारत से 234 रन पीछे है।

- बांग्लादेश की हालत दूसरी पारी में भी खराब। टीम ने तीसरे ओवर में ही ओपनर शादमान इस्लाम और कप्तान मोमिनुल हक का विकेट गंवाए है। ईशांत शर्मा ने मोमिनुल हक को साहा के हाथों कैच कराकर दूसरा झटका दिया। बांग्लादेश का स्कोर इस समय 2-2 है।

- भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले ही ओवर में शादमान इस्लाम को पवेलियन भेजा। बांग्लादेश ने खाता भी नहीं खोला।

- बांग्लादेश देश की दूसरी पारी शुरू हो गई है। टीम भारत से पहली पारी में 241 रन पीछे है। भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने गेंदबाजी विभाग की कमान संभाली है।

- भारत ने ऑलआउट होने का इंतजार न करके 347-9 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर भारत को 241 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की है।

 

- ईशांत शर्मा भी तीन गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें अल-अमीन ने पगबाधा आउट किया। ऋद्धिमान साहा और मोहम्मद शमी क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर इस समय 331-9 है। 

- आर अश्विन के बाद तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी अपना विकेट जल्दी गंवा दिया। बांग्लादेश टीम को अब तक विराट कोहली समेत चार विकेट मिले हैं। भारत का स्कोर इस समय 330-8 है।

- भारत ने आर अश्विन के रूप में सातवां विकेट गंवा दिया है। अश्विन तेज गेंदबाज अल अमीन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उनके बल्ले से 9 रन निकले।

- भारत के कप्तान विराट कोहली शानदार 136 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इसके साथ ही भारत की बढ़त बढ़कर 200 से ज्यादा हो गई है। भारत का स्कोर 309-6 है।

- भारत ने इस मैच में 300 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ भारत ने बांग्लादेश के ऊपर 194 रनों की बढ़त बना ली है। 

- लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। भारत को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा जब ऑलराउंडर रवीेंद्र जडेजा अबू जाएद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। भारत का स्कोर 300 के काफी करीब है। विराट कोहली का साथ देने ऋद्धिमान साहा आए हैं।

- कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक हो गया है। भारत विराट कोहली के शानदार शतक के दम पर बांग्लादेश पर पूरी तरह से हावी है। इस समय भारत के पास 183 रनों की लीड है।

- भारत धीरे-धीरे 300 की तरफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। विराट कोहली के साथ इस समय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा खेल रहे हैं। 74 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 282-4 है। 

- भारत के कप्तान विराट कोहली ने ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट में अपने नाम खास उपलब्धि दर्ज कर ली है। विराट कोहली  डे-नाइट टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी और कप्तान बन गए हैं। भारत का स्कोर भी 250 पार हो गया है।

- भारत को अजिंक्य रहाणे के रूप में चौथा झटका लगा है। टीम के उपकप्तान अपने फिफ्टी पूरी करने के बाद विकेट नहीं बचा पाए और ताइजुल इस्लाम की गेंद पर इबादत हुसैन को कैच थमा बैठे। उनका विकेट 236 रन के स्कोर पर गिरा।

- भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन फिफ्टी जड़ दी है। उनकी इस शानदार पारी के दम पर भारत ने इस मैच में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। उनके साथ विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्काेर 228-3 है।

- भारत के कप्तान-उपकप्तान की जोड़ी को बांग्लादेश के गेंदबाजों का सामना करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है।  भारत ने 200 का आंकड़ा छू लिया है साथ ही विराट भी अपने शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। 

- भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर पिंक बॉल टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। इस समय क्रीज पर कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। भारत ने अपनी पारी 174-3 के स्काेर से आगे बढ़ाई है।

- भारत ने ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट के पहले ही दिन इस मैच पर शिकंजा कसते हुए बांग्लादेश को बैकफुट पर भेज दिया। भारत के पास अभी 68 रनों की बढ़त हासिल है और उसके सात विकेट बचे हुए हैं। आज भारत की कोशिश पूरे दिन बल्लेबाजी कर बांग्लादेश के खिलाफ 400 के करीब बढ़त हासिल करने पर होगी।
 

इसी शतक के साथ कोहली टेस्ट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनका यह कप्तान के तौर पर 20वां शतक है। कोहली ने इस स्थान से आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को हटाया है। अब उनसे आगे सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ हैं जिनके नाम बतौर कप्तान 25 शतक हैं। वहीं खेल के तीनों प्रारूप में कप्तान के तौर पर शतक लगाने के मामले में कोहली और पोटिंग एक साथ हैं। दोनों के नाम सभी प्रारूपों में कुल मिलाकर 41-41 शतक हैं।

कोहली ने पहले दिन का अंत 59 रनों पर किया था। कोहली के साथ उप-कप्तान अजिंक्य राहणे ने दूसरे दिन भारतीय पारी को तीन विकेट के नुकसान पर 174 रनों से आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे दिन 15 ओवर बल्लेबाजी की और 16वें ओवर की गेंद पर कॉन्सेशन खिलाड़ी ताइजुल इस्लाम ने रहाणे को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। कोहली और रहाणे के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई। रहाणे ने 69 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 51 रन बनाए। यह रहाणे का टेस्ट में लगातार चौथा 50 से ज्यादा का स्कोर है। रहाणे का विकेट 236 रनों के कुल स्कोर पर गिरा।

इसके बाद कोहली ने अपना शतक पूरा किया। अभी तक वह बिना किसी परेशानी के बांग्लादेशी गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं। कोहली ने अभी तक 187 गेंदों का सामना किया है और 17 चौके मारे हैं। जडेजा 39 गेंद खेल चुके हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए अभी तक 53 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

Tags:    

Similar News