6 साल में भारत में 16,315 घंटे बंद रहा इंटरनेट, 21 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान

6 साल में भारत में 16,315 घंटे बंद रहा इंटरनेट, 21 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-01 05:30 GMT
6 साल में भारत में 16,315 घंटे बंद रहा इंटरनेट, 21 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान
हाईलाइट
  • 6 साल में भारत में 16
  • 315 घंटे बंद रहा इंटरनेट।
  • इंटरनेट सेवा बंद होने से भारत को 21 हजार करोड़ से ज्यादा रूपयों को नुकसान।
  • सबसे ज्यादा बार इंटरनेट सेवा बंद करने के मामले में भारत दुनिया में पहले नंबर पर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में भारत एक ऐसा देश है जो इंटरनेट बंद करने के मामले सबसे आगे है। इस श्रेणी पड़ोसी देश पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। थिंक टैंक एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में साल 2012 से  2018 तक में 16,315 घंटे इंटरनेट सेवा बंद की गई है। जिससे देश को करीब 21 हजार 336 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। भारत में कानून व्यवस्था बनाने के लिए इंटरनेट सेवा को 154 बार बंद किया गया है। जबकि पाकिस्तान में ढाई साल में 19 बार डेटा सर्विस पर रोक लगाई गई। घरेलू हिंसा के शिकार सीरिया और इराक में 8 बार इंटरनेट सेवा को बंद किया गया। 

 

Similar News