डोकलाम विवाद के बाद भारत सतर्क, बॉर्डर पर ITBP आसमान से रखेगी नजर

डोकलाम विवाद के बाद भारत सतर्क, बॉर्डर पर ITBP आसमान से रखेगी नजर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-15 04:54 GMT
डोकलाम विवाद के बाद भारत सतर्क, बॉर्डर पर ITBP आसमान से रखेगी नजर

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। बार्डर पर चौकसी के लिए अब ITBP (इंडो तिब्बतियन बॉर्डर पुलिस) को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब IPBPपाक से चीन तक के बॉर्डर एरिया में हवाई चौकसी करेगी। दरअसल डोकलाम विवाद के बाद भारत अब चीन को लेकर और ज्यादा सतर्क है। बॉर्डर के आसपास होने वाली किसी भी तरह की हरकत पर निगरानी के लिए खास हेलीकॉप्टर तैयार किए गए हैं। इनके जरिए कुछ किसी भी गतिविधि पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी।

बताया जा रहा है कि इन हेलिकॉप्टरों के बेस स्टेशन चंडीगढ़ और बोरझार (गुवाहाटी) में स्थित होंगे। 3,488 किलोमीटर लंबी चीन से सटी सीमाओं की सुरक्षा के लिहाज से यह महत्वपूर्ण कदम है। हिमालय से 16 हजार से 18 हजार फीट की उंचाई से ITBP सीमा सुरक्षा चौकसी भी करेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चीन और सिक्किम समेत नॉर्थ ईस्ट रीजन में ITBP इस चौकसी का हिस्सा होगा।

                 

ITBP के लिए स्पेशल हेलिकॉप्टर

शुरुआत के लिए दो ट्विन इंजन वाले हेलिकॉप्टर लाए गए हैं जिन्हें खास तरह से डिजाइन किया गया है। इसकी खासियत है कि बिना इंधन के 4 घंटे तक उड़ सकता है। इसके अलावा इसका उपयोग बॉर्डर पर निगरानी करना तो है ही ये घायलों को रेस्क्यू करने, मददगारों को राशन पहुंचाने में किया जा सकता है। इस स्पेशल डिजाइनड हेलिकॉप्टर में एक बार में 8-10 जवानों को एक साथ ले जा सकता है। साथ ही  सेना के हथियार, गोला-बारूद तक ढोने की हेलिकॉप्टर में अच्छी क्षमता है। इसके साथ ही वीआईपी दौरे के लिए भी इस हेलिकॉप्टर का प्रयोग होगा। 

ITBP क्या है ?
भारत-चीन संघर्ष के बाद देश की उत्तरी सीमाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 24 अक्टूबर 1962 को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) का गठन किया गया था। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) भारतीय अर्ध-सैनिक बल है। ITBP की शुरुआत केवल चार बटालियन के एक छोटे से ग्रुप के रूप में हुई जो अब 45 सेवा बटालियनों और चार स्पेशल बटालियनों का रुप ले चुकी है। 

Similar News