लालू यादव के बेहद करीबी पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का निधन

लालू यादव के बेहद करीबी पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का निधन

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-15 04:17 GMT
लालू यादव के बेहद करीबी पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का निधन

डिजिटल डेस्क, पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और लालू यादव के बेहद करीबी रहे बिहार के कद्दाबर नेता रघुनाथ झा का रविवार को देर रात निधन हो गया। दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 82 साल के रघुनाथ झा लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सरकार में रघुनाथ झा इस्पात मंत्री थे। वे गोपालगंज और बेतिया से सांसद चुने गए थे। रघउनाथ झा पिछले 27 सालों से शिवहर विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करते आ रहे थे रघुनाथ झा कई बार भी विधायक चुने गए।

 


 

 

लालू के विश्वासपात्र थे रघुनाथ झा


आरजेडी के सबसे पुराने और लालू के विश्वश्त लोगों में भी इन्हें गिना जाता था, 1990 में इन्होंने सीएम पद का चुनाव भी लड़ा था। लालू प्रसाद को मुख्यमंत्री बनाने में भी इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बिहार के शिवहर जिला को अलग पहचान दिलाने का भी श्रेय भी इन्हें जाता है। रघुनाथ झा के उनके निधन की खबर सुनते ही उसके समर्थकों ने शोक की लहर दौड़ गई है।  बिहार की राजनीति में प्रमुख हस्ती से पहचाने जाने वाले रघुनाथ का संसदीय जीवन 37 वर्षों का रहा।

 

 

उद्योग राज्य मंत्री भी रहे थे रघुनाथ झा

 

बिहार सरकार के कई विभागों में मंत्री रहे रघुनाथ मनमोहन सरकार के समय में भारी उद्योग राज्य मंत्री भी रहे थे। झा जनता दल के गठन के बाद उसके प्रथम प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ सजपा ओर समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे।


 

 

RJD छोड़ने से पहले लिखी थी लालू को चिठ्ठी

 

साल 2015 में आरजेडी का साथ छोड़ने से पहले रघुनाथ झा ने लालू को चिट्ठी भी लिखी थी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था "मैं पिछले 25 साल से आपके हर सुख-दुख में साथ रहा, लेकिन हाल की के दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आपके व्यवहार को देखते हुए और मेरे प्रति उपेक्षा के भाव दिखे। जिसके चलते मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं।" उनकी लिखी इस चिट्ठी ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थी।

Similar News